देश

Cyclone Dana: आज रात ओडिशा से टकराएगा चक्रवात, 16 घंटे नहीं उड़ेंगे विमान, 552 ट्रेनें रद्द; 6 राज्यों पर पड़ेगा असर

Cyclone Dana IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ धीरे-धीरे ओडिशा के तट की ओर बढ़ रहा है. गुरुवार सुबह ओडिशा के भद्रक में बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट से टकराएगा.

इस चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर होगा. इससे कुल मिलाकर 6 राज्यों (छत्तीसगढ़-झारखंड शामिल) पर असर पड़ेगा. जहां तूफान का असर होगा, उस इलाके में फ्लाइट्स 16 घंटे तक और 552 ट्रेनें रद्द रहेंगी. 26 अक्टूबर तक मछली पकड़ना भी बंद है.

तूफान की आशंका को देखते हुए ओडिशा के भद्रक में 911 नावें तैनात की गई हैं, और लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे जा रहे हैं. इसके मद्देनजर भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल (ICG) ने उत्तर-पूर्व में कई एहतियाती उपाय किए हैं.

देश के मैप में चक्रवात से प्रभावित होने वाले इलाके.

वे राज्य जिन पर भारी पड़ेगा ‘दाना’

  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल
  • आंध्र प्रदेश
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • तमिलनाडु

आपात स्थिति से निपटने के लिए उठाए कदम

आपदा एवं राहत बलों की ओर से समुद्र में भी जान-माल की सुरक्षा के लिए उपाय किए गए हैं. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ICG स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. चक्रवात से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. ICG ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहाजों, विमानों और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशनों को मछुआरों और नाविकों को मौसम की नियमित चेतावनी और सुरक्षा सलाह प्रसारित करने का काम सौंपा है.

NDRF, ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात.

सभी जहाजों को लगातार भेजे जा रहे अलर्ट

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मछली पकड़ने वाले सभी जहाजों को लगातार अलर्ट भेजे जा रहे हैं. मछुआरों से तुरंत किनारे पर लौटने तथा सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया जा रहा है. ICG ने अपने जहाजों और विमानों को समुद्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया है. इसके अतिरिक्त, ICG के कर्मचारी त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. तटीय क्षेत्र के मछुआरा समुदायों को विभिन्न चैनलों, जिसमें गांव के प्रधान भी शामिल हैं, के माध्यम से सूचित किया गया है कि वे चक्रवात के गुजरने तक समुद्र में न जाएं.

ओडिशा के भद्रक में लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जा रहा है.

ICG के साथ मदद में जुटी भारतीय वायु सेना

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक बल (ICG) हाई अलर्ट पर है. इसकी प्रतिबद्ध आपदा राहत टीमें सहायता, बचाव और राहत अभियान के लिए तैयार हैं. वहीं, भारतीय वायु सेना ने चक्रवात दाना की तैयारी के लिए 150 एनडीआरएफ कर्मियों और 25 टन राहत सामग्री को भुवनेश्वर पहुंचाने का काम किया है. इसके लिए वायु सेना के आईएल-76 और एक एएन-32 विमान को तैनात किया है. वायु सेना का कहना है कि यह तैनाती सुनिश्चित करती है कि चक्रवात के आने से पहले राहत कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन मौजूद रहें. वायु सेना ने राहत सामग्री की पहली खेप बुधवार तड़के भुवनेश्वर पंहुचाई.

ओडिशा के 30 में से 14 तटीय जिलों में तूफान का व्यापक असर होने की आशंका है

5 घंटे चलेगी लैंडफॉल की प्रोसेस: वेंदर सेंटर

भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक, लैंडफॉल की प्रोसेस 5 घंटे चलेगी. इस दौरान तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा. एक अधिकारी ने कहा, कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के 24 से 25 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

8 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

8 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

8 hours ago