दरभंगा की मेयर अंजुम आरा.
Bihar: देश में होली और जुमे की नमाज को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. इसी बीच, बिहार के दरभंगा की मेयर अंजुम आरा का बयान सामने आया है. उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने आग्रह किया कि शुक्रवार को साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली खेलने पर रोक लगाई जाए, ताकि मुस्लिम समुदाय जुमे की नमाज अदा कर सके.
मेयर ने कहा कि जुमे का समय आगे बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए शहरवासियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए इस दौरान होली से परहेज करना चाहिए. उन्होंने खास तौर पर अपील की कि मस्जिदों और नमाज अदा करने वाले स्थलों के पास होली न खेली जाए.
अंजुम आरा ने कहा, “झगड़ा कोई नहीं करना चाहता है. दो-चार असामाजिक तत्व हैं, जिनकी वजह से यह सब होता है. मैं दरभंगा के लोगों से कहना चाहूंगी कि आप प्रशासन की मदद कीजिए. जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद लीजिए, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके. हम लोगों ने तरकीब निकाली है कि होली को दो घंटे के लिए रोका जाए. साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली को रोककर जुमे की नमाज अदा करने दिया जाए.”
दरभंगा जिला प्रशासन ने भी शांति समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया है. प्रशासन का कहना है कि होली और रमजान पहले भी शांति से मनाए गए हैं, और इस बार भी सभी समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.
मेयर अंजुम आरा ने कहा कि दरभंगा की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की, ताकि दोनों त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा सकें. प्रशासन की ओर से यह भी साफ किया गया है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- अकबर हो या औरंगजेब, सबकी मानसिकता एक: योगी आदित्यनाथ
बता दें कि यूपी के संभल सीओ अनुज चौधरी द्वारा होली और जुम्मे पर दिए एक बयान के बाद सियासत गर्म है. दरअसल, संभल सीओ अनुज चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार आता है. अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर से बाहर न निकलें. होली के दिन घर से ही नमाज अदा करें. शुक्रवार को होली का पावन पर्व है और इस दिन जुमा भी है.
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…