लीगल

लापता लोगों का पता लगाने के लिए क्या कोई AI सॉफ्टवेयर है क्या? कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि क्या कोई ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल ऐसे लापता लोगों के ठिकाने की जांच के लिए किया जा सकता है जो चिकित्सा स्थितियों सहित कई कारणों से लापता हो गए है. जस्टिस प्रतिबा मनिंदर सिंह एवं जस्टिस धर्मेश शर्मा की पीठ ने पुलिस को इस संबंध में एक संक्षिप्त दाखिल करने का निर्देश दिया है.

कोर्ट 18 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने यह निर्देश एक बेटे की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसने कहा था कि उसके बुजुर्ग पिता 17 फरवरी 2023 से लापता है. उनको पेश करने का पुलिस को निर्देश दिया जाए. पुलिस ने 17 फरवरी की स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि उसने सभी जगह खोजा, लेकिन उनके पिता का सुराग नहीं मिला. जबकि प्रक्रियाओं का पालन करते हुए बुजुर्ग का तस्वीरें भी जिपनेट पर अपलोड किया गया था.

कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार एक संक्षिप्त हलफनामा पेश करे, जिसमें बताया जाए कि क्या कोई ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल दिल्ली पुलिस ऐसे लापता लोगों के ठिकाने का पता लगाने के लिए कर सकती है. इसपर दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि अपराध शाखा के पास आमतौर पर ऐसा सॉफ्टवेयर होता है.

अदालत ने निर्देश दिया कि ऐसे मामले में लापता व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जाए. पुलिस की अपराध शाखा के माध्यम से आगे की स्थिति रिपोर्ट दाखिल की जाए.

ये भी पढ़ें: “नमाज के लिए साढ़े 12 बजे से दो बजे तक होली पर लगे रोक”, दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने उठाई मांग

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago