Darjeeling Bridge Collapse:दार्जिलिंग के मिरिक इलाके में लगातार बारिश के चलते दुडिया आयरन ब्रिज ढह गया. यह पुल मिरिक और आसपास के क्षेत्रों को सिलीगुड़ी-कुर्सियांग से जोड़ता था. हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं.
मिरिक में अब तक 6 मौतें दर्ज की गई हैं. इसमें सौरानी (धारा गांव) में 3, मिरिक बस्ती में 2 और विष्णु गांव में 1 मौत शामिल है. भारी बारिश के कारण कई घर बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं और दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया.
पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ’ पीएम ने आगे लिखा भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में भारी बारिश से बड़ा हादसा, दुडिया आयरन ब्रिज ढहा, 6 लोगों की मौत
हादसे के कारण दार्जिलिंग की ओर जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं. केवल पंखाबाड़ी और एनएच110 मार्ग खुला है. कुर्सियांग से दार्जिलिंग तक डाउनहिल रोड (पुरानी मिलिट्री रोड) का इस्तेमाल किया जा सकता है. भूस्खलन से मिरिक-सुखियापोखरी सड़क समेत कई प्रमुख मार्ग बाधित हुए हैं.
एनडीआरएफ और जिला प्रशासन द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है. मलबे से कई लोगों को बचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि फिसलन भरे इलाके और क्षतिग्रस्त घर बचाव कार्य को कठिन बना रहे हैं. सुरक्षित स्थानों पर परिवारों को स्थानांतरित किया गया है और अस्थायी राहत शिविर लगाए गए हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के लिए 6 अक्टूबर तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. संतृप्त मिट्टी और भारी बारिश के चलते और भूस्खलन और सड़क अवरोध की चेतावनी दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता मिरिक झील के पास लापता हुए दो लोगों का पता लगाना और संपर्क से कटे क्षेत्रों में संपर्क बहाल करना है. चुनौतीपूर्ण मौसम में बचाव अभियान रातभर जारी रहेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…