Bihar Chunav: बिहार के रण में बीजेपी अब पूरी तरह से कमर कस चुकी है. बीजेपी की मेनिफेस्टो कमिटी रविवार से पूरे बिहार में ‘सुझाव यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है. जिसके आधार पर बिहार बीजेपी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप देगी. इसकी पुष्टि बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने की है.
प्रेम कुमार ने पटना में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 5 से 20 अक्टूबर तक सूबे के हर जिले में ‘सुझाव यात्रा’ निकालने जा रही है. जिसमें पार्टी बिहार के घर-घर जाकर किसानों, छात्रों और महिलाओं सहित अन्य लोगों से फीडबैक प्राप्त करेगी.
मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि पार्टी के द्वारा सुझाव यात्रा शुरू करने का मकसद लोगों की परेशानियों को समझना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ से प्रेरणा लेकर ही पार्टी बिहार की 14 करोड़ जनता से जुड़ने के लिए यह जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है.
वहीं इस संबंध में भाजपा के प्रवक्ता सुरेश रंगुता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह यात्रा रविवार शाम को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में शुरू की जाएगी. इस दौरान फीडबैक रजिस्ट्रेशन के लिए एक वेबसाइट भी शुरू की जाएगी. जिससे हम लोगों से फीडबैक प्राप्त कर सकेंगे और उनकी परेशानियों को समझ सकेंगे. हम सबसे संपर्क स्थापित करेंगे. हम इस वेबसाइट का क्यूआर कोड सूबे के रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाएंगे.
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि, भाजपा बिहार में घोषणापत्र जारी करने से पहले लोगों से महत्वपूर्ण इनपुट लेगी. इसके लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल सर्विस का भी उपयोग किया जाएगा. सुरेश रंगुता ने कहा कि बिहार बीजेपी अपना मेनिफेस्टो बनाने के लिए टेम्पो चालक संघ से लेकर बिहार के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जैसे समूहों के साथ परामर्श करेगी. उन्होंने कहा कि सबके सुझाव बहुमूल्य हैं, इसलिए इस प्रक्रिया में हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे. सबसे संपर्क स्थापित किया जाएगा.
भाजपा प्रवक्ता सुरेश रंगुता ने कहा है कि इस दौरान बिहार बीजेपी अपने 5 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने आउटरीच प्रोग्राम के तहत लोगों से फीडबैक लेने से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी.
बिहार में बीजेपी के द्वारा शुरू किये जा रहे ‘सुझाव यात्रा’ को लेकर राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि घोषणापत्र तैयार करने के लिए भाजपा के द्वारा शुरू किया जा रहा व्यापक विचार-विमर्श देश के दूसरे राजनीतिक दलों के लिए एक मिसाल है. उन्होंने कहा कि, इस यात्रा का मकसद लोगों की समस्याओं से परिचित होना है और उनसे फीडबैक प्राप्त करना है. ताकि हम चुनावों के बाद उनपर काम कर सकें.
– भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…