देश

दार्जिलिंग में भारी बारिश से बड़ा हादसा, दुडिया आयरन ब्रिज ढहा, 6 लोगों की मौत

दार्जिलिंग में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है. मिरिक इलाके में स्थित दुडिया आयरन ब्रिज भारी बारिश की वजह से ढह गया, जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह पुल मिरिक और आसपास के गांवों को सिलीगुड़ी और कुर्सियांग से जोड़ता था. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

राहत बचाव कार्य जारी

जैसे ही हादसे की खबर मिली, स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. लेकिन लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के खतरे ने रेस्क्यू ऑपरेशन को काफी मुश्किल बना दिया है. प्रशासन ने बताया कि अब तक सौरानी (धारा गांव) में 3, मिरिक बस्ती में 2 और विष्णु गांव में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है.

कई रास्तें बंद

बारिश के चलते कई रास्ते भी बंद हो गए हैं. दिलाराम इलाके में एक बड़ा पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह जाम हो गया है, वहीं हुसैन खोला में भूस्खलन के कारण दार्जिलिंग की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है. अब कुर्सियांग और दार्जिलिंग पहुंचने के लिए सिर्फ पंखाबाड़ी और एनएच110 का ही सहारा है. कुर्सियांग से दार्जिलिंग तक जाने के लिए डाउनहिल रोड यानी पुरानी मिलिट्री रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-Bihar Election: बीजेपी ने शुरू की सुझाव यात्रा, जनता से मांगे चुनावी मुद्दे

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं. इलाके में राहत कार्य जारी है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

41 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago