खेल

भारत बनाम पाकिस्तान: बारिश का साया, रोमांच का वादा, कौन मारेगा बाजी?

Women’s World Cup:महिला विश्व कप 2025 में रविवार को भारत-पाकिस्तान की टीमें हाई-वोल्टेज मैच खेलेंगी. अगर दोनों देशों के बीच वनडे रिकॉर्ड को देखा जाए, तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें साल 2005 से अब तक कुल 11 वनडे मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान सभी 11 मैच टीम इंडिया के नाम रहे. पाकिस्तान की टीम आज तक भारतीय महिला टीम के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी है.

भारत बनाम पाकिस्तान

दोनों देशों की महिला टीमों के बीच कराची में 30 दिसंबर 2005 को पहला वनडे मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने 193 रन से शानदार जीत दर्ज की थी.

इसके बाद कराची के ही मैदान पर 2 जनवरी 2006 को भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा. दिसंबर 2006 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 80 रन और 103 रन से जीत दर्ज की थी.

इसके बाद भारत ने 5 मई 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ 182 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद 9 मई को एक बार फिर पाकिस्तान को 207 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

दोनों देशों के बीच साल 2009 में इकलौता मैच खेला गया. 7 मार्च को भारत ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा.

ये भी पढ़ें- Shoaib Malik और Sana Javed के रिश्ते में आई खटास? तलाक की खबरों ने बढ़ाई हलचल, क्या सच में तीसरी बार तलाक लेने वाले हैं क्रिकेटर?

7 फरवरी 2013 को एक बार फिर दोनों देश विश्व कप मैच में आमने-सामने थे. एक बार फिर नतीजा वैसा ही रहा. इस मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.

19 फरवरी 2017 को वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारत ने 165 गेंदें शेष रहते पाकिस्तानी टीम को 7 विकेट से रौंदा. इसी साल 2 जुलाई को भारत ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 95 रन से हराया.

6 मार्च 2022 को माउंट माउंगानुई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 107 रन से जीत दर्ज की.

विश्व कप मैच

भारत-पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को एक बार फिर विश्व कप मैच खेला जाना है, लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया नजर आ रहा है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीता है. वहीं, पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के विरुद्ध अपना पहला मैच 7 विकेट से गंवा चुकी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago