देश

क्या बदल रही है मध्य प्रदेश कांग्रेस? दतिया में निष्कासित हुए राजेंद्र भारती का पार्टी पर हमला

Datia Congress Expels Rajendra Bharti: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग खत्म होते ही और मतगणना से ठीक पहले कांग्रेस ने एक ऐसा बड़ा धमाका किया है, जिसने सूबे की राजनीति में खलबली मचा दी है. कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने कड़ा और त्वरित फैसला लेते हुए दतिया से तीन बार के विधायक और दिग्गज नेता राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल बाहर किया है. इस निष्कासन के बाद खुद राजेंद्र भारती का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि, “मुझे निष्कासन से कोई फर्क नहीं पड़ता.

‘हमें नरोत्तम मिश्रा से लड़ने की कीमत मिली है’ (Rajendra Bharti On Congress)

पार्टी से निकाले जाने के बाद तल्ख तेवर दिखाते हुए राजेंद्र भारती ने कहा कि पूरी जनता और हाईकमान जानता है कि उनकी असली लड़ाई नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के खिलाफ थी. भारती ने कहा, “हम लड़ने वाले लोग हैं. नरोत्तम मिश्रा से लड़ाई के कारण हमारे लोगों का बड़ा नुकसान हुआ है, लोग जेल भी गए. अगर उस लड़ाई की कीमत हमें पार्टी से निष्कासन के रूप में मिलती है, तो यह वाकई आश्चर्यजनक है. अब मैं पार्टी फोरम पर अपनी कोई बात रखने नहीं जाऊंगा, आगे का राजनीतिक भविष्य खुद तय करूंगा.”

लगा था BJP का काम करने का आरोप (Datia Assembly bypoll)

आपको बता दें कि यह सारा भूचाल 30 जुलाई को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद आया. कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर बेहद गंभीर आरोप लगाया था. सिंह ने कहा था कि भारती ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से पैसे लेकर उनके पक्ष में काम किया है यानी पार्टी के साथ सीधे तौर पर ‘भीतरघात’ किया है. अमूमन कांग्रेस ऐसे मामलों में चुनाव नतीजे आने का इंतजार करती है, लेकिन इस बार पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बिना देर किए तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई कर डाली.

ये भी पढ़ें: सेवा नहीं साजिश का औजार! FCRA बिल से कैसे विदेशी फंड पर लगेगी लगाम? जानें कानून के 50 साल का इतिहास

दिग्गज की दखल भी नहीं आई काम (Datia bypoll results Update)

राजेंद्र भारती का परिवार दतिया की राजनीति में बेहद रसूखदार रहा है. उन्हें मनाने के लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनके घर तक गए थे. हाल ही में वे अपने बेटे को राहुल गांधी से भी मिलवाकर आए थे. लेकिन जब बात अनुशासनहीनता की आई, तो कांग्रेस आलाकमान ने किसी भी रसूख को आड़े नहीं आने दिया. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया का यह एपिसोड साबित करता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अब कड़े और तेज फैसले लेने से हिचकिचा नहीं रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

26 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

46 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

56 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

1 hour ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

2 hours ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago