देश

दौसा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 70 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट, एक्सप्रेस-वे पर पकड़ा 40 टन अवैध मांस

रिपोर्ट- विष्णु आशीर्वाद (दौसा)


Dausa News: दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 70 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है.

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री को रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर से उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जान से मारने का प्रयास भी किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) के निर्देशन में जांच शुरू की गई.

सोशल मीडिया पर पहचान उजागर का केस दर्ज

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच, संदिग्धों की पहचान तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को चिन्हित कर सघन आबादी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

मामले में सोशल मीडिया पर पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान उजागर करने को लेकर भी अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है. अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है.

सोने के कुंडल लूट मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार

वहीं सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक लूट का भी मामला सामने आया है. पुलिस ने 65 वर्षीय महिला से सोने का कुंडल लूटने के मामले में आरोपी अमर सिंह मीणा (36) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया आभूषण और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में खनन माफिया का आतंक! अवैध खनन के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीणों पर चली गोलियां

वहीं बांदीकुई थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दो कंटेनरों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे करीब 40 टन मांस को पकड़ा. जांच में यह गोवंशीय मांस पाया गया, जिसे नियमानुसार नष्ट किया गया. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर संवेदनशील मामलों में जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago