देश

राजस्थान में खनन माफिया का आतंक! अवैध खनन के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीणों पर चली गोलियां

Kotputli Behror Firing: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा-कुजेटा गांव में अवैध खनन के विरोध में चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया. धरनास्थल पर हुई कथित फायरिंग में पांच ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध खनन को बंद कराने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि खनन गतिविधियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और स्थानीय लोगों के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसी मांग को लेकर अजीतपुरा-कुजेटा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन जारी था.

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले प्रशासन ने धरनास्थल पर लगाए गए टेंट को हटवा दिया था. इसके बाद सोमवार को ग्रामीण पुनः धरना शुरू करने के लिए एकत्र हुए. इसी दौरान विवाद बढ़ा और कथित रूप से खनन माफिया से जुड़े लोगों ने फायरिंग कर दी.

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

गोलीबारी शुरू होते ही धरनास्थल पर भगदड़ मच गई. ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना में पांच लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है. घायलों को तत्काल कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया. कोटपूतली डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि अवैध खनन के विरोध में चल रहे धरने के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का उपचार जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया है. आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें- TMC में बड़ी बगावत के बाद अब खुद ‘दीदी’ ने चलाया चाबुक! दो विधायकों को पार्टी से निकाला, मची महा-खलबली

कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है. प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

2 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

3 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

12 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

14 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

23 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

29 minutes ago