देश

7 दिसंबर 1856 : जब एक हिंदू विधवा का पहला कानूनी पुनर्विवाह हुआ

कोलकाता के सुकेश लेन की गली नंबर 12 उस दिन पूरे शहर का केंद्र बन गई थी. हर सड़क मानो उसी घर की ओर जा रही थी, जहां प्रेसीडेंसी कॉलेज के प्रोफेसर राजकृष्ण बंद्योपाध्याय का घर था. उस दिन वहां एक ऐसा विवाह होने वाला था, जिसने सदियों पुरानी रूढ़ियों को चुनौती दी थी.

दूल्हे की पालकी को भीड़ के बीच से निकलने में भारी मुश्किल हो रही थी. दंगा होने की आशंका के कारण आयोजकों ने पुलिस की मदद मांगी थी. पालकी के पूरे रास्ते पर पुलिस के सिपाही एक-एक गज की दूरी पर तैनात थे. प्रभावशाली लोगों का एक ऐसा समूह, जिसमें रामगोपाल घोष, हरचंद्र घोष, शम्भुनाथ पंडित, द्वारकानाथ मित्र जैसे डिरोजियोपंथी युवा थे. ये सभी पालकी को एस्कॉर्ट कर रहे थे. सबसे आगे थे छोटे कद के ब्राह्मण, जिनका कद उनके विचारों की उंचाई से कहीं ज्यादा बड़ा था.

पहला विधवा पुनर्विवाह

ईश्वरचंद्र विद्यासागर, जिन्होंने हिंदू विधवा पुनर्विवाह के लिए वर्षों तक संघर्ष किया था, वही विद्यासागर उस दिन सबसे आगे चल रहे थे. जुलाई 1856 में अंग्रेजी हुकूमत ने हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 (Hindu Widow Remarriage Act 1856)  पास किया था. इसे कागज का टुकड़ा बनने से बचाने के लिए विद्यासागर ने खुद आगे बढ़कर पहला विवाह करवाया.

उस दिन उपस्थित लोगों में राजा दिगंबर मित्र, प्यार चंद मित्रा, कालीप्रसन्न सिंह, रामतनु लाहिड़ी जैसे युगपुरुष थे. ये सभी बंगाल के नवजागरण के अग्रदूत थे, जिन्होंने धर्म के नाम पर सदियों से चली आ रही क्रूर प्रथाओं को चुनौती दी थी.

विधवा विवाह एक पाप

विधवा विवाह उस समय समाज में घोर पाप माना जाता था. विधवा को जीवनभर सफेद साड़ी पहनकर, सिर मुंडवाकर, उपवास करके काटना पड़ता था. बाल-विधवाओं की स्थिति तो और भी दयनीय थी. विद्यासागर ने शास्त्रों का गहरा अध्ययन किया और सिद्ध किया कि हिंदू शास्त्रों में विधवा पुनर्विवाह का कोई निषेध नहीं है, बल्कि पराशर संहिता जैसे ग्रंथों में इसका स्पष्ट उल्लेख है.

उन्होंने लॉर्ड डलहौजी से लेकर गवर्नर जनरल कैनिंग तक से पत्र-व्यवहार किया. सैकड़ों याचिकाएं इकट्ठी कीं. विरोधियों ने उन्हें जाति-बहिष्कृत करने की धमकी दी, गालियां दीं. यहां तक कि जान से मारने की कोशिश भी हुई, लेकिन विद्यासागर नहीं रुके और 7 दिसंबर 1856 को कोलकाता की उस छोटी-सी गली में इतिहास बन गया. पहली बार किसी हिंदू विधवा का कानूनी पुनर्विवाह हुआ.

विधवा विवाह: एक क्रांति

यह केवल एक विवाह नहीं था. यह एक क्रांति थी. धर्म के नाम पर सदियों से चल रहे अत्याचार के खिलाफ पहली निर्णायक जीत थी.

सिर्फ कुछ लोग ही काफी होते हैं, जो अंधविश्वासों की मध्ययुगीन भीड़ को धर्म के अंधेरे से बाहर लाकर, मानवता की रोशनी में ले आएं.

ईश्वरचंद्र विद्यासागर और उनके साथी ऐसे ही कुछ लोग थे. जिन्होंने साबित कर दिया कि सुधार वही सच्चा है जो किताबों से उतरकर धरती पर घटित हो.

आज जब हम विधवा पुनर्विवाह को सामान्य बात मानते हैं, तो हमें उस दिन को, उस गली को, उस छोटे कद के महामानव को याद करना चाहिए. इसने भारतीय समाज को सदियों पीछे धकेलने वाली एक क्रूर प्रथा पर पहली चोट की थी.

ये भी पढ़ें: अंडे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, कीमत इतनी की सुनते ही उड़ जाएंगे होश

-भारत एक्प्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

50 seconds ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

32 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

34 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 minutes ago