देश

शराब नीति मामलाः ईडी बोली- सीएम केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता, कविता ने आप को 300 करोड़ दिए

Dehi CM Arvind Kejriwal Arrested by ED: शराब नीति मामले में ईडी ने गुरुवार शाम को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. ईडी की टीम कल शाम सीएम के आवास पर पहुंची. इस दौरान टीम ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की और घर की तलाशी लेने के बाद उन्हें रात 9 बजे अरेस्ट कर लिया. गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां ईडी ने सीएम की रिमांड मांगी. वहीं सीएम के वकीलों ने उनके पक्ष में दलीलें दीं. यहां पढ़ें ईडी और सीएम के वकीलों की दलीलें.

ईडी की ओर से एएसजी राजू ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया. हम केजरीवाल की 10 दिन हिरासत की मांग कर रहे हैं. राजू ने कहा कि केजरीवल को कल रात 9:05 बजे गिरफ्तार किया गया था. राजू ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य साज़िशकर्ता हैं. केजरीवाल ने दूसरे नेताओं के साथ मिलकर साज़िश रची. शराब नीति की क्रियान्वयन में केजरीवाल सीधे रूप से शामिल थे. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने भी मामले में मुख्य भूमिका निभाई. सिसोदिया की जमानत अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

विजय नायर मिडल मैन की भूमिका में था- राजू

एएसजी राजू ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने विजय नायर को केजरीवाल के घर बुलाया और शराब नीति से जुड़े दस्तावेज दिए. राजू ने कहा कि विजय नायर केजरीवाल और के कविता के लिए काम कर रहा था. साउथ ग्रुप में मिडिल मैन की भूमिका में था. उन्होंने कहा कि विनय नायर मुख्यमंत्री के आवास के पास रहता था. वह आप पार्टी का मीडिया इंचार्ज था. के कविता ने आप पार्टी को 300 करोड़ दिया था. राजू ने कहा कि बुची बाबू के जरिए दो बार कैश ट्रांसफर किया गया. पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़. केजरीवाल इस फंड का इस्तेमाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे. राजू ने कहा कि विजय नायर केजरीवाल का बेहद क़रीबी है. अरविंद केजरीवाल आप पार्टी के मुख्या हैं. यह नीति अरविंद, मनीष और संजय सिंह द्वारा लागू की गई थी.

600 करोड़ रुपए का है शराब नीति घोटाला

एएसजी राजू ने कहा कि एक सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में खुलासा किया कि विजय नायर के निर्देश पर उसने 31 करोड़ रुपये दिया था. हमारे पास चैट भी हैं जो इसकी पुष्टि करते है अधिकांश विक्रेताओं ने अधिकतम सीमा तक नकद भुगतान किया. राजू ने दावा किया कि अपराध की आय में केवल 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ही नहीं है, बल्कि रिश्वत देने वालों द्वारा कमाया गया मुनाफा भी उसमें शामिल है. यह लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक का मनी ट्रेल है. राजू ने कहा कि श्रीनिवासुलु रेड्डी के कविता के आवास पर उनसे मिलने गए थे तो कविता ने श्री मगुंटा को श्रीनिवासुलु रेड्डी कहा था कि उन्हें बताया कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे 100 रुपये देने के लिए कहा था. रेड्डी को रुपये की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था. उसी के लिए 50 करोड़ का अरेंज करने के लिए कहा गया था.

ईडी ने कहा अपराध की आय सिर्फ 100 करोड़ नहीं है, बल्कि कंपनियों द्वारा प्राप्त अतिरिक्त मुनाफा है. राजू ने आगे कहा कि गोवा में हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. प्रिंस कुमार को गोवा चुनाव के लिए सागर पटेल से पैसे मिले थे. इसकी पुष्टि उनके कॉल रिकॉर्ड से होती है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

4 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

26 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

33 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

50 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

59 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

1 hour ago