मनोरंजन

Ravi Kishan की ये Bhojpuri Film देश के अलावा विदेश में भी रिलीज को है तैयार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन राजनीति के साथ साथ फिल्मी ​दुनिया में भी लगातार सक्रिय हैं. ‘लापता लेडीज’ फिल्म और ‘मामला लीगल है’ ​वेब सीरीज के बाद उनकी एक भोजपुरी फिल्म भी रिलीज को तैयार है, जिसका ट्रेलर बीते गुरुवार (21 मार्च) को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का नाम ‘महादेव का गोरखपुर’ है.

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

फिल्म को ट्रेलर में रवि किशन के जबर परफॉरमेंस की झलक देखने को मिली है. फिल्म के निर्माता इसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. यह आगामी 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए ​रवि किशन ने लिखा है, ‘धर्म को प्रेम, अधर्म को मृत्यु. साक्षी बनिए, शिव तांडव के…’

तीन मिनट 10 सेकेंड के इस ट्रेलर में दो युगों की कहानी दिखाई गई है. इसमें रवि किशन जबरदस्त एक्शन करते हुए वर्दी के साथ गेरुआ वस्त्र में भी नजर आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 150 से ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाने की तैयारी चल रही है. यह भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषाओं में रिलीज होगी.

विदेश में भी होगी रिलीज

‘महादेव का गोरखपुर’ फिल्म देश के साथ-साथ विदेश में भी रिलीज होगी. यह पैन इंडिया लेवल पर तकरीबन 150 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म यूपी के 52, बिहार के 72 और पश्चिम बंगाल और असम के 23 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन राजेश मोहनन ने किया है और साई नारायण ने इसे लिखा है. इसके प्रोड्यूसर प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं.

इससे पहले मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने कहा था, ‘भोजपुरी इतिहास की पहली फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ पांच भषाओं में रिलीज हो रही हैं. भारत के अलावा अमेरिका के 12 सिनेमाहॉल में इस फिल्म का रिलीज होना, भोजपुरी समाज और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. हमरे माटी के बोली अब पूरा बिश्व देखी, हर हर महदेव.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

19 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

48 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

58 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago