देश

दिल्ली में 300 नई इलेक्ट्रिक देवी बसों की शुरुआत, यमुनापार में बढ़ी कनेक्टिविटी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुनापार के लोगों को 300 नई देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) बसों की सौगात दे दी. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नए रूट तय किए गए हैं. नई बसों के चलने के बाद अब डीटीसी के बेड़े में कुल 974 देवी बसें हो गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कई इलाकों में बसें होने के बावजूद कनेक्टिविटी कमजोर थी. यात्रा करने में लंबा समय लगता था और भीड़ भी ज्यादा रहती थी. इसी चुनौती को दूर करने के लिए आईआईटी दिल्ली के सहयोग से वैज्ञानिक अध्ययन किया गया. इसके बाद ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये नए रूट बनाए गए. ये नई देवी बसें यमुनापार को राजधानी के हर कोने से जोड़ेंगी.

CM रेखा गुप्ता का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हर दिल्लीवासी को बराबर की सुविधा और सम्मान मिले. किसी को कोई परेशानी न हो. केंद्र और राज्य सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है. पिछली सरकार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निशाना साधते हुए कहा, “यमुना पार्क, ट्रांस यमुना, यहां तक कि जो ट्रांस यमुना डेवलपमेंट बोर्ड था, उसे भी पिछली सरकार के कार्यकाल में बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी. आज हमने यमुना पार को 300 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं. इसके साथ ही, हमने आईआईटी दिल्ली के साथ पूरे रूट को भी बदल दिया है.”

उन्होंने कहा कि इन देवी बसों में कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसे तैयार किया गया है. खास बात यह है कि हम लोगों ने इसमें पेमेंट का मोड भी ऑटोमेटिक कर दिया है जिससे किसी को कोई परेशानी न हो और वे आराम से यात्रा कर सकें.

पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर भी हमला बोलते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “शिक्षा की बात करने वाले ने शिक्षा पर कोई काम नहीं किया. आज भी दिल्ली में टीन शेड के अंदर पढ़ाई हो रही है. जहां तक जलभराव की बात है, तो उनके लोग रील बनाने के लिए स्विमिंग करते हैं. मैं उनको यह बता दूं कि अगले साल उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा.”

मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है. यमुनापार में हर उस जगह बस पहुंचाई जाएगी जहां लोगों को जरूरत है.

ये भी पढ़ें: दशहरे के बाद तय होगा एनडीए में सीट बंटवारा, मांझी ने तेजस्वी और विपक्ष पर साधा निशाना

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

7 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

18 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

19 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

24 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

49 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

54 minutes ago