देश

PM मोदी ने जुबीन गर्ग को दी श्रद्धाजंलि, कहा- वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे

PM Modi Tribute Zubeen Garg: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबीन गर्ग को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि जुबीन गर्ग का असम की संस्कृति से बहुत गहरा लगाव था. वह हमेशा हमारी यादों में बने रहेंगे. सिंगापुर में गायक जुबीन गर्ग का एक हादसे में निधन हो गया था. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को असम लाया गया. जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि असम आज जहां भूपेन हजारिका जी की जन्म-शताब्दी मना रहा है, वहीं कुछ दिनों पहले एक दुखद समय भी आया है. जुबीन गर्ग जी के असामयिक निधन से लोग शोक में हैं. जुबीन गर्ग एक मशहूर गायक थे, जिन्होंने देशभर में अपनी पहचान बनाई. असम की संस्कृति से उनका बहुत गहरा लगाव था. जुबीन गर्ग हमारी यादों में हमेशा बने रहेंगे और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा.

असम की संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखते थे जुबीन गर्ग

इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘लता मंगेशकर की भी जयंती है. भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता. उनके गीतों में वो सबकुछ है, जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है.

उन्होंने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया. भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था. मैं लता दीदी के लिए हृदय से अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं. लता दीदी जिन महान विभूतियों से प्रेरित थीं, उनमें वीर सावरकर भी एक हैं, जिन्हें वो ‘तात्या’ कहती थीं. उन्होंने वीर सावरकर जी के कई गीतों को भी अपने सुरों में पिरोया.’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि लता दीदी से मेरा स्नेह का जो बंधन था, वो हमेशा कायम रहा. वो मुझे बिना भूले हर साल राखी भेजा करती थीं. मुझे याद है मराठी सुगम संगीत की महान हस्ती सुधीर फड़के जी ने सबसे पहले लता दीदी से मेरा परिचय कराया था और मैंने लता दीदी को कहा कि मुझे आपके द्वारा गाया और सुधीर जी द्वारा संगीतबद्ध गीत ‘ज्योति कलश छलके’ बहुत पसंद है.

ये भी पढ़ें: दशहरे के बाद तय होगा एनडीए में सीट बंटवारा, मांझी ने तेजस्वी और विपक्ष पर साधा निशाना

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

12 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

16 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

33 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

46 minutes ago