देश

Delhi: AAP विधायक गुलाब सिंह यादव की कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, मीटिंग से भागे, वायरल हुआ VIDEO

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई का वीडियो सामने आया है. पीटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ‘आप’ विधायक भागते हुए देखे जा सकते हैं. बता दें कि विधायक रात में करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे. इस दौरान बैठक में कुछ विवाद हो गया.

जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक को पीटना शुरू कर दिया. हालांकि इस घटना पर सीएम केजरीवाल या आप पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.

मामला क्या था ?

बता दें जब विधायकों की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही थी. तब किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है और कार्यकर्ता आक्रोशित हो जाते है. जिसके बाद विधायक की पिटाई करना शुरू कर देते है. विधायक के ऊपर मुक्कों की बौछार हो जाती है जिसके बाद विधायक वहां से भागना शुरु कर देते है. वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है.

 

बीजेपी ने आप पार्टी के उपर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन. AAP का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उनके सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं. आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं.’

इस पूरे घटनाकम्र के बाद आप पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव ने भी इसका जवाब दिया है. उन्होने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा बौखला गई है भाजपा टिकट बेचने के बेबुनियाद आरोप लगवा रही है .अभी में छावला थाने में हूं मैंने देखा भाजपा का निगम पार्षद व इस वार्ड से भाजपा का उम्मीदवार उन लोगों को बचाने थाने में मौजूद है. इससे बड़ा सबूत और क्या होगा.मीडिया यहां मौजूद है भाजपाई से जरूर पूछे.

ये भी पढ़े-

MCD Elections: संबित पात्रा ने एक और स्टिंग शेयर कर AAP पर लगाए 80 लाख में टिकट बेचने के आरोप, केजरीवाल बोले- रोज नई नौटंकी लेकर आती है बीजेपी

https://hindi.bharatexpress.com/india/delhi-mcd-election-sambit-patra-share-another-sting-video-and-aap-accused-of-selling-tickets-for-80-lakhs-kejriwal-says-everyday-bjp-brings-new-gimmick-21371

बता दें कि दिल्ली में MCD चुनावों को लेकर लगातार राजधानी में सियासत देखी जा रही है. नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान किया जाएगा और इसके नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

33 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

39 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

45 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago