देश

Delhi: व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, फिर संसद की ओर भागा, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Man Sets Himself On Fire: बुधवार दोपहर नए संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली. स्थानीय और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर आग पर तुरंत काबू पा लिया. घायल व्यक्ति को संसद भवन के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने नजदीकी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया. घटनास्थल से आंशिक रूप से जला हुआ दो पन्नों का नोट भी बरामद किया गया है.

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेलवे भवन के पास एक पार्क में खुद को आग लगा ली और फिर संसद भवन की ओर भाग गया. रेलवे भवन संसद भवन के सामने है. पुलिस ने बताया, ‘उस व्यक्ति के परिवार का बागपत में एक अन्य परिवार से विवाद था, जिस पर दोनों पक्षों के लोग जेल गए थे. जितेंद्र इसी बात से परेशान था. वह बुधवार सुबह ट्रेन से दिल्ली आया और रेलवे भवन चौराहे पर पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.’

अधिकारियों ने क्या कहा

उन्होंने कहा, ‘जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह बुरी तरह जल चुका था और अभी बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है.’ एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में दोपहर करीब 3:35 बजे कॉल आया और एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया. कई पुलिसकर्मी और एक फोरेंसिक जांच दल भी मौके पर पहुंचे. घटना के तुरंत बाद वहां से ली गईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति काले कंबल में लिपटा हुआ है. मालूम हो कि संसद का सत्र अभी नहीं चल रहा है. 20 दिसंबर को इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिससे हंगामेदार सत्र समाप्त हो गया.

DCP ने क्या कहा

डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश महला ने कहा कि अब तक उन्हें संदेह है कि वह व्यक्ति अपने गृहनगर में किसी व्यक्तिगत दुश्मनी को लेकर परेशान था. पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति दोपहर करीब 1 बजे शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचा. उसकी जेब से 15 रुपये का जनरल टिकट मिला. उन्होंने कहा, ‘उसके पास से कुछ कागजात मिले हैं. पता चला है कि बागपत में उसके खिलाफ तीन मामले चल रहे हैं और उसने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है, जिसकी वजह से वह परेशान था.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

5 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

16 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

24 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

25 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

26 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

33 minutes ago