दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. आप पार्टी की एससी/ एसटी इकाई की दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं कुंडली विधानसभा के वार्ड संख्या 194 की पार्षद प्रियंका गौतम बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई.
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रियंका गौतम और उनके भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है. केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष मल्होत्रा ने प्रियंका गौतम को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ अनिल सूद, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अभय वर्मा और अनिल त्यागी भी थे.
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रियंका गौतम ने कहा कि हम बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े थे. मुझे उम्मीद थी कि हम आप पार्टी के साथ मिलकर अपने जाटव समाज की सेवा कर पाएंगे, लेकिन आप ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया. बात महिला सम्मान योजना की हो या, संजीवनी योजना की, ये सब छलावा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की आप सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है. आप पार्टी ने सभी वर्गों विशेषकर जाटव समाज के साथ छल करने का काम किया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली कांग्रेस ने AAP और BJP के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र, अजय माकन बोले- आप के साथ गठबंधन बड़ी गलती
वहीं, हर्ष मल्होत्रा का कहना है कि प्रियंका गौतम जाटव समाज की सशक्त नेता हैं. भाजपा में इनके शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से छल कर रही है. केजरीवाल ऐसी योजना के नाम पर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसको लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है और जो योजना सरकारी दस्तावेजों में नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…
Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…
MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…
Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…
हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…