देश

Delhi: CM रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद बोले स्पीकर विजेंद्र गुप्ता- दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को पेश होगी कैग रिपोर्ट

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के साथ शुक्रवार (21 फरवरी) को मुलाकात की. उनके बीच दिल्ली विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी चर्चा हुई. विजेंद्र गुप्ता ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा सत्र के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की. विधानसभा के पटल पर 25 फरवरी को कैग की रिपोर्ट्स प्रस्तुत की जाएंगी.”

विजेंद्र गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि पार्टी ने उन्हें स्पीकर पद के लिए चुना है और वह कोशिश करेंगे कि सदन में अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन कर सकें. उन्होंने कहा, “27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सत्ता में आ रही है. मैं अपनी नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. पार्टी ने फैसला किया है कि मुझे स्पीकर के पद पर नियुक्त किया जाए और मैं दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही नियमों और कानून के दायरे में चलाऊंगा. यह लोकतंत्र का मंदिर है और इसी भावना के साथ हमें काम करना है.”

बीजेपी ने CAG रिपोर्ट पेश करने की रखी थी मांग

दिल्ली विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा. इस सत्र में सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे, जबकि पांच साल से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी. कथित शराब घोटाले पर भी रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी.

आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भाजपा लगातार इन रिपोर्टों को विधानसभा में रखने की मांग करती रही. उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया, जिस पर आप सरकार को फटकार सुननी पड़ी थी. इस बीच चुनाव आ गए और रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी. तीन दिवसीय विशेष सत्र में इन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा. विधानसभा की बैठक 24, 25 और 27 फरवरी को होगी जबकि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छह मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

12 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

30 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

43 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

48 minutes ago