Delhi Pollution: दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई. पूरे शहर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और 38 में से 34 निगरानी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ में दर्ज की गई, जो ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ स्थिति को दर्शाता है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. रविवार को यह आंकड़ा 326 था, यानी दिवाली के दिन प्रदूषण और बढ़ गया.
‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, चार जगहों पर तो AQI 400 के पार चला गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें द्वारका में 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 दर्ज किया गया.
दिल्ली के करीब 30 स्टेशनों पर AQI 300 से ऊपर रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. दोपहर में 38 में से 31 स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी जबकि तीन जगहों पर यह गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी थी.
मौसम विभाग और पर्यावरण एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार और बुधवार को दिल्ली की हवा और बिगड़ सकती है और ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है.
निर्णय समर्थन प्रणाली (DSS) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान परिवहन से करीब 15.6 प्रतिशत रहा. वहीं उद्योगों और अन्य स्रोतों से 23.3 प्रतिशत प्रदूषण आया.
इससे पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का दूसरा चरण लागू कर दिया था.
ये भी पढ़ें-Bihar News: अब न गाने, न नारे…30 सालों में क्यों धीरे-धीरे थम गया लोकतंत्र का जश्न
सुप्रीम कोर्ट ने भी दिवाली पर कुछ शर्तों के साथ हरित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की इजाजत दी थी. तय समय सुबह 6 से शाम 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति थी.
फिलहाल दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…