देश

दिल्ली के अलीपुर में यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीमें

देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग बच्चे पानी के तेज बहाव में आकर डूब गए हैं. 12 जुलाई की शाम को हुई इस खौफनाक घटना के बाद से ही इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

बच्चों के साथ गए एक अन्य साथी ने किसी तरह नदी के बाहर रहकर शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और प्रशासन हरकत में आए. हादसे के दूसरे दिन भी प्रशासन और गोताखोरों की टीमें लगातार यमुना की लहरों में बच्चों की तलाश कर रही हैं, लेकिन नदी का जलस्तर और तेज बहाव होने के कारण अब तक किसी भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शाम के वक्त नहाने गए थे 5 दोस्त

यह पूरी दर्दनाक घटना अलीपुर थाना इलाके के हिरनकी गांव के पास की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 जुलाई की शाम करीब 7:46 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी के ठोकर नंबर-24 पर कुछ बच्चे पानी में डूब गए हैं.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक कड़क टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहाँ जांच में पता चला कि इब्राहिमपुर इलाके के रहने वाले पांच नाबालिग लड़के यमुना में नहाने के लिए आए थे. नहाने के दौरान राहुल, अंशु, सौरभ और अमनदीप अचानक नदी के एक गहरे गड्ढे और तेज बहाव की चपेट में आ गए. पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चारों बच्चे देखते ही देखते देखते आंखों के सामने से ओझल हो गए और पानी में लापता हो गए.

नदी की तेज धार में बह गए मासूम

जब चारों दोस्त पानी की तेज धारा में डूब रहे थे, तब उनके साथ आया 14 वर्षीय लकी नदी के किनारे बाहर खड़ा था. अपने दोस्तों को डूबता देख वह बुरी तरह सहम गया और उसने तुरंत बिना वक्त गंवाए जोर-जोर से चिल्लाना और शोर मचाना शुरू कर दिया.

बता दें कि लकी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे स्थानीय ग्रामीण और किसान तुरंत लाठी-डंडे और रस्सियां लेकर मौके पर दौड़े. स्थानीय लोगों ने बिना डरे नदी में उतरकर बच्चों को बचाने का भरपूर और भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चारों किशोर यमुना नदी की बेहद तेज और जानलेवा धारा में काफी आगे बह चुके थे.

ये भी पढ़ें: लाशों का ढेर और चीख-पुकार! बैंकॉक में आधी रात को पब बना श्मशान, हिल गया पूरा थाईलैंड

NDRF और डीडीएमए का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लापता बच्चों की पहचान इब्राहिमपुर की डीसीएम कॉलोनी के रहने वाले 15 वर्षीय राहुल, 15 वर्षीय अंशु, बस स्टैंड के पास रहने वाले 15 वर्षीय सौरभ और ई-ब्लॉक के रहने वाले 15 वर्षीय अमनदीप के रूप में हुई है. हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एनडीआरएफ (NDRF), डीडीएमए (DDMA), फायर ब्रिगेड और संबंधित एसडीएम को मौके पर बुला लिया गया.

सभी राहत एजेंसियां और स्थानीय पुलिस लगातार समन्वय बनाकर बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के रेस्क्यू होने या शव मिलने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…

3 seconds ago

CCTV में कैद लंगूर का प्यार, दुकान पहुंचकर दुकानदार को लगाया गले; वायरल वीडियो जीत रहा दिल

Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

13 minutes ago

‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!’ पंजाब की तीर्थ यात्रा बसों पर NHRC सख्त, मान सरकार को नोटिस

NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…

15 minutes ago

DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट

DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…

35 minutes ago

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

41 minutes ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

42 minutes ago