सांकेतिक तस्वीर
BJP Third Candidate List:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए एक और उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है. वहीं, मोहन सिंह बिष्ट को अब मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है.
बीजेपी ने शनिवार को अपनी दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया गया. कपिल मिश्रा ने 2019 में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.
जब करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटा गया तो उन्होंने नाराजगी जताई थी. हालांकि, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के साथ एक बैठक के बाद बिष्ट ने नाराजगी छोड़ दी.
मोहन सिंह बिष्ट ने अपनी जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को ‘गलती’ करार दिया था. उन्होंने कहा था, “यह फैसला चुनाव परिणामों पर असर डालेगा और इसके नतीजे पांच फरवरी को मतदान के बाद दिखेंगे.”
बीजेपी ने करावल नगर सीट से टिकट काटने के बावजूद मोहन सिंह बिष्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, मुस्तफाबाद से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है.
AIMIM की ओर से मुस्तफाबाद सीट से घोषित उम्मीदवार ताहिर हुसैन 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मुख्य आरोपियों में से एक हैं. बीजेपी के लिए यह सीट चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…
ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…
फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के…
Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…
भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…