Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Assembly Election: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, मोहन सिंह बिष्ट को मिला मुस्तफाबाद से टिकट

BJP Third Candidate List:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए एक और उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

BJP District Presidents 2025

सांकेतिक तस्वीर

BJP Third Candidate List:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए एक और उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने करावल नगर से मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है. वहीं, मोहन सिंह बिष्ट को अब मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है.

टिकट कटने पर जताई नाराजगी

बीजेपी ने शनिवार को अपनी दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया गया. कपिल मिश्रा ने 2019 में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.

जब करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटा गया तो उन्होंने नाराजगी जताई थी. हालांकि, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के साथ एक बैठक के बाद बिष्ट ने नाराजगी छोड़ दी.

कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी को बताया ‘गलती’

मोहन सिंह बिष्ट ने अपनी जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले को ‘गलती’ करार दिया था. उन्होंने कहा था, “यह फैसला चुनाव परिणामों पर असर डालेगा और इसके नतीजे पांच फरवरी को मतदान के बाद दिखेंगे.”

मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को मिला टिकट

बीजेपी ने करावल नगर सीट से टिकट काटने के बावजूद मोहन सिंह बिष्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, मुस्तफाबाद से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है.

दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन AIMIM के उम्मीदवार

AIMIM की ओर से मुस्तफाबाद सीट से घोषित उम्मीदवार ताहिर हुसैन 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मुख्य आरोपियों में से एक हैं. बीजेपी के लिए यह सीट चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital