देश

दिल्ली में विदेशी डॉलर बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

मुकेश राणा दिल्ली

दिल्ली के बिंदापुर थाना पुलिस ने विदेशी डॉलर एक्सचेंज करने के नाम महिला से 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रॉबिल शेख, अजरूद्दीन, ओर पुनीत के रूप में हुई है. आरोपियों के कब्जे से 13 कीपैड मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 1 बांग्लादेशी सिम कार्ड, 45 अमेरिकी डॉलर, 10,000 रुपये नकद, नकली अख़बार गड्डी बरामद की है.

आरोपी रोबिल शेख ठगी करने वाले गिरोह का है मास्टरमाइंड

आरोपी रोबिल शेख ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है, बांग्लादेश का रहने वाला है और ठगी के दो मामलों में पहले भी जेल की हवा खा चुका है जिससे उसका हौंसला और भी बुलंद हो रखा है. बकौल पुलिस 4 जुलाई को बिंदापुर थाने में एक महिला ने डॉलर एक्सचेंज के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी.

डॉलर बदलने के नाम पर किया ठगी

महिला ने पुलिस को बताया कि 3-4 लोग उसके पास आए और डॉलर बदलने के नाम पर उसे अखबार का एक बंडल थमा कर तीन लाख रुपए ठग कर ले गए. आरोपियों की धरपकड़ के लिए बिंदापुर थाना एसएचओ दर्शन लाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की है सक्रिय अपराधियों के बारे में खुफिया जानकारी और सूचना प्राप्त करने के लिए गुप्त मुखबिरों को भी तैनात किया गया साथ ही वारदात के आसपास के इलाके के करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

आरोपियों के गीता कॉलोनी में होने की मिली सूचना

पुलिस को वारदात में शामिल आरोपियों के गीता कॉलोनी में होने की सूचना मिली जिसके बाद अजरूद्दीन ओर पुनीत नाम के दो आरोपियों को पकड़ पूछताछ करने पर खुलासा किया कि ठगी की घटना में उनके साथ उनके दो और दोस्त भी थे, जिनमें से एक आरोपी रोबिल शेख है जो घटना का मास्टरमाइंड है. आरोपियों की निशानदेही पर रॉबिल को भी गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में रोबिल ने अपनी अपराधिक वारदातों के विषय में भी खुलासा करते हुए पुलिस को विदेशी डॉलर ओर कुछ रकम ओर वारदात में इस्तमाल होने वाले फोन बरामद करवा दिए.

बांग्लादेश का रहने वाला है रॉबिल

रॉबिल मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है. वह पहले भी इसी तरह की घटना में जेल जा चुका है जिससे उसका हौंसला और भी बढ़ गया.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

2 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

5 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

14 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

23 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

31 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

34 minutes ago