देश

Delhi BMW Case: अफसर को रौंदने वाली महीला गिरफ्तार, व्हीलचेयर पर बैठाकर ले गई पुलिस

Delhi BMW Case: दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने राजधानी को हिला दिया है. दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू (BMW) कार ने तेज़ रफ्तार में बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी. इस हादसे में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव पद पर कार्यरत नवजोत सिंह (Navjot Singh) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-भारत-पाक मुकाबले में क्यों नहीं हुआ हैंडशेक? क्या गौतम गंभीर थे टीम इंडिया के इस फैसले की वजह?

कार चलाने वाली महिला गिरफ्तार

पुलिस ने कार चलाने वाली महिला गगनप्रीत (Gaganpreet) को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि हादसे के समय BMW कार में गगनप्रीत (Gaganpreet) ड्राइव कर रही थीं और उनका पति बगल की सीट पर बैठा था. हादसे के बाद कार पलट गई और बाइक डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली.

इसे भी पढ़ें-बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, ऑडी और 20 लाख कैश: ‘ऑपरेशन कवच’ में दिल्ली पुलिस को क्या-क्या मिला?

हॉस्पिटल ले जाने में देरी

जानकारी के अनुसार, नवजोत (Navjot Singh) और उनकी पत्नी को गगनप्रीत (Gaganpreet) के कहने पर दुर्घटना स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेटे ने बताया कि हादसे के समय उनके माता-पिता बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे और खाने के लिए कर्नाटक भवन रुके थे. बेटे ने कहा,

“हादसे के वक्त वे धौला कुआं होते हुए हरि नगर जा रहे थे. पास के अस्पताल में ले जाने के बजाय उन्हें 22 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाया गया. मेरी मां के सिर में चोट आई और जांघ की हड्डी टूट गई, हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago