देश

पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में टेका मत्था, नवजोत कौर ने सरकार पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे हैं. अमृतसर में गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर कांग्रेस इकाई के नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया.

अमृतसर पहुंचने पर राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के पूरे नेतृत्व के साथ अमृतसर स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेका और सभी के कल्याण की कामना की.

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य नेता भी उपस्थित थे.

नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी का किया स्वागत

राहुल गांधी के स्वागत के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “राहुल गांधी हमारे लिए सबसे बड़े नेता हैं. उनका हमेशा एक ही संदेश रहा है कि ‘सेवा करो और सेवा करते रहो.’ यह एक बहुत ही सकारात्मक सोच है, जो जमीनी स्तर पर लोगों में उम्मीद जगाती है.”

राहुल गांधी के दौरे के बीच नवजोत सिंह सिद्धू की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा, “नवजोत सिंह सिद्धू पहले से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं. जो भी धनराशि आ रही है, उसे सिर्फ जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.” इस दौरान, नवजोत कौर ने राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के हित में काम करने की अपील की.

बाढ़ को लेकर नवजोत ने आप पर उठाए सवाल

पंजाब में बाढ़ को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “बाढ़ को लेकर राज्य सरकार की क्या तैयारियां थीं? राज्य में डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तरों का हाल दिखाएं. सरकार के पास हमेशा एक ही जवाब होता है, पैसे नहीं हैं. यह सोचते हैं कि लोग पैसे इकट्ठे करेंगे और दे देंगे.”

इस मौके पर कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा बेहद अहम है. वेरका ने बताया कि राहुल गांधी अजनाला और रमदास समेत गुरदासपुर क्षेत्र में जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे. वे देखेंगे कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं.

कांग्रेस नेता वेरका ने यह भी बताया कि पार्टी अपने राहत कार्यों की समीक्षा करेगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक मदद समय पर पहुंच सके.

ये भी पढ़ें: बिहार में चुनावी रण: कांग्रेस का आक्रामक अभियान और राहुल गांधी की नौ नई यात्राएँ

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 12 घंटे 16 राज्यों में मौसम का विकराल रूप! भारी बारिश और 60 की स्पीड से तूफान मचाएगा तांडव

IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और…

19 minutes ago

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय…

1 hour ago

धृति और बुधादित्य योग का महासंयोग…! इन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

13 नवंबर 2026 को धृति योग और बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है.…

1 hour ago

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

9 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

10 hours ago