Bharat Express DD Free Dish

बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, ऑडी और 20 लाख कैश: ‘ऑपरेशन कवच’ में दिल्ली पुलिस को क्या-क्या मिला?

Delhi Police Operation Kavach Raids: दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई का लक्ष्य गैंगवार, हत्या,लूटपाट और ड्रग्स जैसे नेटवर्क को ध्वस्त करना है. द्वारका में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है.

Delhi Police Operation Kavach Raids

Delhi Police Operation Kavach Raids: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस के द्वारा ऑपरेशन कवच शुरू किया गया है. आज पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत दिल्ली के गैंगस्टर्स और उनके सहयोगियों के खिलाफ रातभर छापेमारी की. पुलिस ने इस छापेमारी में द्वारका इलाके में स्थित गैंगस्टरों के 26 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इस अभियान में पुलिस की 25 टीमें बनाई गई थी. जिसमें कुल 380 पुलिसकर्मी शामिल थे.

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई का लक्ष्य गैंगवार, हत्या,लूटपाट और ड्रग्स जैसे नेटवर्क को ध्वस्त करना है. द्वारका में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है. दिल्ली पुलिस ने इस रेड के दौरान गैंगस्टर कपिल सांगवान, काला जठेड़ी, मंजीत महल और लॉरेंस विश्नोई जैसे कुख्यात अपराधियों के ठिकानों पर फोकस रहा.

ये सामान हुए बरामद

दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में हत्या, उगाही, लूट और गोलीबारी की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है. जिसपर कंट्रोल करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ये रेड्स की. पुलिस की ये रेड द्वारका, आउटर नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नरेला, कांझावाला और संगम विहार जैसे इलाकों में हुई. पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कैश और हथियार मिले हैं. इसके अलावा पुलिस को बुलेटप्रूफ गाड़ियां और लग्जरी कारें भी मिली हैं.

26 ठिकानों पर रेड

डीसीपी अंकित सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने 26 ठिकानों पर रेड की. इसमें 20 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने इन ठिकानों से बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर कार, मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जरी कारें, 3 पिस्तौल, 20 लाख रुपये से अधिक कैश, 22 ग्राम से ज्यादा हेरोइन और 73 ग्राम एम्फेटामाइन मिले हैं. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि पुलिस का यह ऑपरेशन उसी जांच का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- इंजीनियर्स डे पर अडाणी सीमेंट ने छात्रों को वास्तविक दुनिया की बुनियादी ढांचागत चुनौतियों से जोड़ने के लिए ‘फ्यूचर X’ किया लॉन्च

दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 2000 से ज्यादा अपराधियों को हिरासत में लिया है. इनमें नार्को, बूटलेगर्स और गैंगस्टर्स के गुर्गे शामिल हैं. पुलिस के द्वारा जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि यह अभियान अपराधियों को सख्त मैसेज है. यह आगे भी जारी रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read