देश

Delhi CM: शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला, अब इस समय होगा कार्यक्रम, रामलीला मैदान में ऐसे चल रहीं तैयारियां

Delhi CM: दिल्ली में 20 फरवरी को होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल दिया गया है. पहले इसे गुरुवार की शाम 4:30 बजे रखा गया था, लेकिन अब यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. तारीख वही है, यानी 20 फरवरी, लेकिन समय में यह बदलाव शपथ ग्रहण की तैयारियों को प्रभावित कर रहा है.

शपथ ग्रहण समारोह दिल्‍ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में आयोजित होगा, इसे देखते हुए ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है.

19 फरवरी की रात से रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे. केवल वीवीआईपी गाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 50 से अधिक हाई सिक्योरिटी वाले नेताओं के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है.

शपथ ग्रहण में बॉलीवुड सितारे और उद्योगपति भी होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह से पहले रंगारंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैलाश खेर का प्रदर्शन शामिल है. इसके अलावा बॉलीवुड के प्रमुख सितारे जैसे अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, और कैलाश खेर भी समारोह में उपस्थित होंगे. मुंबई के उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी समारोह में शामिल होंगे. बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद, और बाबा बागेश्वर जैसे धार्मिक गुरु भी आमंत्रित किए गए हैं.

इस शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 30,000 अतिथियों को न्योता दिया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाएगा. इसके अलावा, किसानों और लाडली बहनों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

भाजपा में CM फेस का निर्णय अभी बाकी

भले ही शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय हो गया हो, लेकिन भाजपा ने अब तक अपने मुख्यमंत्री का नाम नहीं घोषित किया है. भाजपा की विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी, जहां मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा. पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, और विजेंदर गुप्ता शामिल हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के 12 दिन बाद 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. भाजपा को उम्मीद थी कि 9 फरवरी तक मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाएगी, लेकिन अब तक पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री नहीं चुना है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं.


ये भी पढ़ें- BJP विधायक रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया पर AC, TV और अन्य सामान चुराने का लगाया आरोप…कहा- कानूनी नोटिस भेजेंगे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

30 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago