Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP विधायक रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया पर AC, TV और अन्य सामान चुराने का लगाया आरोप…कहा- कानूनी नोटिस भेजेंगे

भाजपा विधायक नेगी ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, कुर्सियां चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन बीत चुके हैं. भाजपा ने 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. हालांकि, बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित हुआ है. मगर दिल्ली में भाजपा और आप के बीच सियासी बयानबाजी अब तक जारी है. पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली सीएम का चेहरा नहीं है. अब पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, कुर्सियां चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है.

इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुई: विधायक नेगी

भाजपा विधायक नेगी ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पटपड़गंज के पूर्व विधायक ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था. विधानसभा कैंप कार्यालय से AC, TV, टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुराए गए. इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुईं. अब ये अपनी हकीकत और चोरी को छिपाने की राजनीति में माहिर हो गए हैं. हम जनता के हक की रक्षा करेंगे और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे.

वीडियों में विधायक नेगी ने सिसोदिया और उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कार्यालय से सामान गायब कर दिया. ऑफिस पूरी तरह से खाली है. ये लोग चोर हैं, इन्हें यह भी शर्म नहीं कि अगला विधायक कहां बैठेगा.

विधायक ने कहा कि कार्यालय से जो सामान गायब हुआ है, उसमें 250-300 कुर्सियां, ₹2-3 लाख का टीवी और ₹12 लाख की साउंड सिस्टम शामिल है. उनका कहना है कि सिसोदिया और उनकी टीम ने न केवल सरकारी संपत्ति को ले लिया बल्कि उसे नुकसान भी पहुंचाया और दरवाजे तक तोड़ दिए. विधायक ने कहा कि वह इस मामले में मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजेंगे.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप ने मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट बदल कर जंगपुरा से टिकट दिया था, जहां से वह हार गए हैं. सिसोदिया की जगह सिवील सर्विसेज के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक अवध ओझा को पार्टी ने यहां से उतारा था. हालांकि, अवध ओझा भी भाजपा के रविंद्र नेगी से 28,072 वोटों से हार गए.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी शुरू, शीर्ष अधिकारी ले रहें हैं जायजा 


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital