देश

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: BJP का दावा- ‘आप’ से जुड़ा है हमलावर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है. भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि हमलावर राजेश खिमजी सकरिया का संबंध आम आदमी पार्टी (आप) से है. भाजपा विधायक हरीश खुराना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमलावर की ‘आप’ के गुजरात विधायक गोपाल इटालिया के साथ एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने बताया कि ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री के आवास पर हुए हमले को ‘आप’ का समर्थन प्राप्त था.

विसावदर विधानसभा सीट से ‘आप’ विधायक गोपाल इटालिया की हमलावर राजेश के साथ तस्वीर शेयर करते हुए खुराना ने कहा, “यह तस्वीर ‘साजिश’ के बारे में बहुत कुछ बयां करती है.” उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “केजरीवाल जी, इस रिश्ते का नाम क्या है?” भाजपा नेता और मोती नगर से विधायक हरीश खुराना ने ‘आप’ विधायक अनिल झा के ‘हमले के पीछे ड्रामा’ के दावे पर भी पलटवार किया. दिल्ली विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष अनिल झा ने कहा था कि थप्पड़ मारने की घटना महज एक ‘ड्रामा और स्टेज-मैनेज्ड’ थी.

अनिल झा ने हमले को ‘स्टेज-मैनेज्ड ड्रामा’ बताया

विधायक अनिल झा ने पत्रकारों से कहा था, “दिल्ली की मुख्यमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ और यह सब ‘नाटक’ था. मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं. यह एक कहानी है और उन्होंने इसे स्टेज-मैनेज करने के लिए एक व्यक्ति को रखा है.” ‘आप’ विधायक झा के आरोपों का जवाब देते हुए खुराना ने कहा, “सभी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री पर हुए इस हमले की निंदा की है. अरविंद केजरीवाल, आप इस हमले की निंदा कर रहे हैं, लेकिन ‘आप’ के एक विधायक इसे ड्रामा बता रहे हैं. क्या यह आपकी पार्टी का आधिकारिक रुख है? आपकी पार्टी को इस तरह के ड्रामे में महारत हासिल है. आपको शर्म आनी चाहिए.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह उनके सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर हुए हमले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी. सभी दलों के नेताओं ने हमले की निंदा की. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी इस घटना की निंदा की. हालांकि, भाजपा नेताओं ने इसे साजिश करार दिया. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री का जमीनी स्तर पर काम उनके विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा और यह हमला राजनीतिक कारणों से हुआ.

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने राजकोट निवासी राजेश खिमजी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़े: कैबिनेट से मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने ‘ऑनलाइन गेमिंग विधेयक- 2025’ लोकसभा में किया पेश

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago