देश

दिल्ली में होगा अब तक का सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट आयोजन, उद्घाटन के लिए PM मोदी आमंत्रित

World Para Athletics Championship 2025: भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) की मुख्य संरक्षक वनथी श्रीनिवासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की’ इस दौरान वनथी श्रीनिवासन ने पीएम मोदी को वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप 2025 की ओपनिंग सेरेमनी का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया’

वनथी श्रीनिवासन ने कहा, ‘नई दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है’ यह पैरा-एथलीट्स की अदम्य शक्ति और जज्बे पर प्रकाश डालने का अवसर है, जो साहस और संकल्प की परिभाषा को ही बदल देते हैं’ यह आयोजन लाखों लोगों को प्रेरित करेगा, भारत की संगठनात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ अनगिनत भावी चैंपियन के सपनों को पंख देगा’ दुनिया पहले कभी न देखी गई समावेशिता और धैर्य की शक्ति की गवाह बनेगी’

104 देशों के 2500 से ज्यादा एथलीट करेंगे हिस्सा

भारत में अब तक का सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट आयोजन कराने की तैयारी चल रही है, जिसमें 104 देशों की ओर से पुष्टि मिल चुकी है,  इसमें 2,500 से अधिक पैरा-एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेंगे. यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी’ यह आयोजन मानवीय जज्बे और संकल्प को दर्शाता है’

यह आयोजन पुरुष, महिला और मिक्स्ड कैटेगरी में कुल 186 पदक स्पर्धाओं के साथ आयोजित होगा, जिसमें कड़ा मुकाबला, अविस्मरणीय क्षण, धैर्य और जज्बे की प्रेरणादायक कहानियां वैश्विक मंच पर देखने को मिलेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए प्रतिभागी दुनियाभर से आ रहे हैं, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, स्पेन, जापान, मैक्सिको, तुर्की, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन और कई अन्य देश शामिल हैं.

टूर्नामेंट से पहले जेएलएन स्टेडियम को नया रूप दिया गया है. इसमें आधुनिक तकनीक और आसान पहुंच की सुविधाएं जोड़कर खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया और दर्शकों के लिए इसे बेहतर और विश्वस्तरीय बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: IIM असम के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- IIM की स्थापना से शिक्षा के बुनियादी ढांचे में होगी बढ़ोतरी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

गुवाहाटी के पास बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के…

11 minutes ago

15 नवंबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी…

36 minutes ago

आज का पंचांग 11 नवंबर 2026: भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा इतना समय, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा…

54 minutes ago

भाई दूज पर सीवान के भैया-बहिनी मंदिर में उमड़ती है आस्था, टीलों की पूजा के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं भक्त

भाई दूज के अवसर पर सीवान स्थित प्रसिद्ध भैया-बहिनी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है।…

3 hours ago

जवान और फिट लोगों के दिल पर भी प्रदूषण का खतरा, PM2.5 बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को…

10 hours ago