Bharat Express Urdu Conclave: राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में बुधवार 26 नवंबर 2025 को भारत एक्सप्रेस और दिल्ली सरकार के उर्दू अकादमी के बैनर तले “बज्म-ए-सहाफत” उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भारत एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ और सीएमडी उपेंद्र राय ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरूआत दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और सीएमडी उपेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित करके किया.
भारत एक्सप्रेस के द्वारा यह उर्दू कॉन्क्लेव, उर्दू अकादमी दिल्ली (कला संस्कृति और भाषा दिल्ली सरकार) के सहयोग से आयोजित किया गया. सीएमडी उपेंद्र राय ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को मोमेंटम और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया.
उर्दू कॉन्क्लेव की शुरुआत होने के बाद सीएमडी उपेंद्र राय ने सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया. सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि इतना व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने आईं, इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं.
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया. आइये जानते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सीएमडी उपेंद्र राय का सवाल-जवाब.
सीएमडी उपेंद्र राय का सवाल: जब आप मुख्यमंत्री बनी तब आप अपने मित्रों और परिजनों को कैसे फेस किया.
सीएम रेखा गुप्ता का जवाब: हमारे देश में जब किसी साधारण पृष्ठभूमि के व्यक्ति को जब बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे जैसा महसूस होता है मुझे वैसा ही महसूस हुआ. मैंने जनता के बीच में सालों तक काम किया. पर जब ऐसी जगह पर आपको उपस्थित होने का मौका मिले जहां आप जिम्मेदारी के साथ में काम कर सकें और रिजल्ट दे सकें. इसके पीछे बड़ा विजन भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का है. पीएम मोदी ने हमेशा सर्व समाज की बात की है. उन्होंने हमेशा हर वर्ग और महिलाओं के विकास के बारे में बात की है. उन्होंने महिलाओं को देश में, सरकारों में हिस्सा दिया है. उन्होंने मुझे सीएम बनाकर सिर्फ मेरा सम्मान नहीं किया बल्कि देश की आधी आबादी का सम्मान है. आज महिलाएं ये महसूस करती हैं कि यह सिर्फ रेखा गुप्ता का सम्मान नहीं है बल्कि हम सबका है. हम इसे और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे.
सीएमडी उपेंद्र राय का सवाल: दिल्ली को किन मायनों में सीएम रेखा गुप्ता खास बनाने का काम कर रही हैं. उनका विजन क्या है दिल्ली को लेकर, खासकर अपने कल्चर को लेकर?
सीएम रेखा गुप्ता का जवाब: दिल्ली हमेशा से दुनिया की सुर्खियों में रहा है. लेकिन पिछली सरकारों में ये सिर्फ गलत कामों के चलते चर्चा में रहा, लेकिन जनता ने वोट देकर बीजेपी को 27 सालों बाद दिल्ली सौंपी है. मैं और मेरी पूरी टीम का एक ही प्रयास है कि दिल्ली में जनता को सुविधाएं देने के साथ-साथ दिल्ली का इमेज बदलें. दिल्ली एक मिनी भारत है. एक भारत श्रेष्ठ भारत का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है. यहां पर हरेक राज्यों से आकर लोग सालों से बसे हुए हैं. जहां का एक विविधता का कल्चर है. यहां की संस्कृति सही मायने में गंगा यमुना वाली संस्कृति है. हमारी यहीं कोशिश है कि हम सभी के कल्चर को बचाते हुए उसे आगे लेकर जाएं. हम पिछले 10 महीने में इसी को लेकर आगे चल रहे हैं. हमने पिछले तीन दिनों से गुरु तेगबहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मना रहे हैं. हमने जब छठ मनाई जो कि बिहार से लेकर देश में मनाया जाता है. उन्होंने देखा कि दिल्ली में कितनी भव्यता के साथ छठ का त्योहार मनाया गया. दिवाली पर हमने ऐसी दिवाली मनाई जो आजतक कभी नहीं मनाई गई. हमने कर्तव्य पथ पर सवा लाख दिये जलाकर दिवाली मनाई. हमने एक-एक उत्सव को बेहतर तरीके से मनाया. हम उतनी ही शिद्दत से दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली की सरकार लगातार काम कर रही है.
सीएमडी उपेंद्र राय का सवाल: रेरा प्रोजेक्ट की संख्या दिल्ली में बहुत कम है. दिल्ली के डेवलपमेंट के लिए आपको नहीं लगता कि आउटर दिल्ली के जितने जिले हैं उनमें हमें नए सिरे से विकास को बढ़ावा देने के लिए आपको ध्यान देने की जरूरत है?
सीएम रेखा गुप्ता का उत्तर: मैं दिल्ली की निवासी हूं. जीवन का पुरा समय मैंने यहीं दिल्ली में गुजारा है. इसलिए मेरा ध्यान आकर्षित करने जैसा यहां कोई विषय नहीं है. दिल्ली की सालों से अटकी, लटकी और भटकी जैसी यहां समस्याएं हैं. पिछली सरकारों में दिल्ली का विकास रुक गया है. उसपर हम ध्यान दे रहे हैं.
आरोग्य आयुष्मान मंदिर और अटल कैंटिन को लेकर पूछे गए सवाल पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली साढ़े 14 सौ किलोमीटर में बसी है. यहां ढाई करोड़ की जनसंख्या रहती है. यहां पग-पग पर प्राइमरी हेल्थ केयर की बहुत बड़ी आवश्यकता है. पिछली सरकारों ने मोहल्ला क्लिनीक की सुविधा दी, लेकिन वो काम कम प्रोपेगेंडा ज्यादा था. सड़क किनारे नाले के ऊपर कोटा केबिन रखकर प्रसिद्धि तो पाई गई लेकिन वहां काम की सिद्धि नहीं हो सकी. वहां ना तो डॉक्टर थे और ना दवाई. वहां पर इलाज तो दूर की बात है. पर एक ऐसा विकल्प जो कि दिल्ली की जनता के लिए बहुत आवश्यक है. ऐसे 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार ने खोलने का निर्णय लिया और उसे अपने संकल्प पत्र में रखा. जिसमें हर तरह की सुविधाएं होंगी. इसमें हर तरह की सुविधाएं दी गई हैं. अबतक हमने 250 आरोग्य मंदिर हमने बनाकर जनता को समर्पित कर दिये हैं. आने वाले समय में हम 1100 आरोग्य मंदिर बना देंगे. इससे हर विधानसभा में 15 आरोग्य मंदिर रहेंगी.
अटल कैंटिन के बारे में बोलते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि एक बहुत बड़ा तबका दिल्ली में ऐसा है जिनके पास बहुत सुविधाएं नहीं हैं. ना उनके उपर पक्के घर हैं, ना ही उनके पास सही रोजगार है और ना ही उनके पास रोजमर्रा की जिंदगी के लिए साधन है. एक सपना मोदी जी ने देखा सबका साथ सबका विकास. ताकि कोई भी भूखा ना सोए. इसलिए हमने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटिन जहां दोपहर और रात का भोजन मात्र 5 रुपये में बहुत ही पोष्टिक भोजन हम जनता को उपलब्ध करायेंगे. ये संकल्प था विजन था जिसे हम लेकर आ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…