देश

केंद्र और केजरीवाल सरकार पर भड़की दिल्ली कांग्रेस, प्याज की कीमतों से लेकर बढ़ते प्रदूषण का उठाया मुद्दा

Delhi Congress: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिहं लवली समेत प्रमुख नेताओं ने दिल्ली सरकार को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इन सभी नेताओं ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर एक साथ केजरीवाल और केंद्र दोनों ही सरकारों पर हमला बोला. दिल्ली कांग्रेस ने मोदी सरकार को प्याज की कीमतों के लिए जिम्मेदार बताते हुए सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली सरकार को 15 दिन पहले ही वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय करने चाहिए थे. बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी हो रही है, जबकि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली ध्वस्त हो गई है, जिससे शहर में वायु प्रदूषण में योगदान देने वाले निजी वाहनों के उपयोग में वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें-MP Elections: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चरम पर सियासत, होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, 8 दिन में 14 सभाएं करेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें-फिर BHU हुआ शर्मसार, मनचलों ने छात्रा के जबरन उतरवाए कपड़े, बनाया वीडियो, विरोध में स्टूडेंट्स ने काटा बवाल

अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि कि मेट्रो परियोजनाओं में देरी होगी, फ्लाईओवर बदले जाएंगे तो धूल बढ़ेगी… पिछले नौ वर्षों में आप परिवहन का नया तरीका शुरू करने के लिए एक भी नई नीति नहीं बना पाए हैं. इसके लिए केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों जिम्मेदार हैं. इस बीच, देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वायु प्रदूषण अधिनियम को और अधिक प्रभावी और कठोर बनाने के लिए इसमें पूर्ण बदलाव का आह्वान किया.

जयराम रमेश ने अपने एक्स नाम लिखा, “वायु प्रदूषण (नियंत्रण और रोकथाम) अधिनियम 1981 में अस्तित्व में आया. इसके बाद, अप्रैल 1994 में परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों की घोषणा की गई और बाद में अक्टूबर 1998 में संशोधित किया गया.” बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के नेताओँ ने अरविंद केजरीवाल सरकार को प्रदूषण के मुददे पर जमकर घेरा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

38 minutes ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

1 hour ago