देश

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: सेक्सटॉर्शन और साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, राजस्थान, यूपी और दिल्ली तक फैला नेटवर्क उजागर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े सेक्सटॉर्शन और साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में फैला हुआ था. इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 9 अन्य को बाउंड डाउन किया गया है. आरोपियों के पास से 28 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप, 8 चेकबुक, 15 डेबिट कार्ड, कई बैंक खाता दस्तावेज़ और अश्लील वीडियो-फोटो बरामद किए गए हैं. पुलिस ने अब तक ₹5 करोड़ से अधिक की मनी ट्रेल का पता लगाया है.

क्राइम ब्रांच को 24 मई को सूचना मिली थी कि नई अशोक नगर इलाके में फर्जी बैंक किट्स की डिलीवरी की जा रही है, जो साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों में इस्तेमाल हो रही हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मयूर विहार फेज-1 एक्सटेंशन से तीन आरोपियों — उज्जवल पांडे, गौरव बरुआ और युग शर्मा — को गिरफ्तार किया. इनके पास से फर्जी बैंक किट्स, एक्टिवेटेड सिम कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण मिले, जिनका इस्तेमाल फर्जी लेन-देन के लिए किया जा रहा था.

₹5 करोड़ से अधिक की मनी ट्रेल का खुलासा

आगे की जांच में पता चला कि मुंडका इलाके में एक फर्जी लोन कॉल सेंटर भी इस रैकेट से जुड़ा हुआ है. यहां से दिलशाद अली नाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया, जो इस कॉल सेंटर का संचालन करता था. आरोपियों का तरीका बेहद शातिर था—पहले लोगों को बैंक लोन का लालच दिया जाता, फिर उनसे दस्तावेज़ और पैसे लिए जाते और बाद में संपर्क तोड़ दिया जाता.

इसके बाद नई अशोक नगर में दूसरी छापेमारी में पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा, जो सेक्सटॉर्शन गिरोह का हिस्सा थे. ये लोग फेसबुक के ज़रिए लोगों से संपर्क करते, फिर व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील क्लिप दिखाकर पीड़ित की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते थे. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते थे.

DCP क्राइम आदित्य गौतम ने बताया कि यह एक संगठित अपराध नेटवर्क था, जो फर्जी बैंक किट्स से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग तक कई तरह के साइबर अपराधों में लिप्त था. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, जो देशभर में साइबर फ्रॉड फैला रहा था.

यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था की दृष्टि से अहम है, बल्कि लोगों को भी सतर्क रहने का संदेश देती है कि डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतना अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है.

ये भी पढ़ें: मानसून के महीने छोड़कर, पूरे साल 140 एयर गन और 1000 वाटर स्प्रिंकलर दिल्ली में काम करेंगे- CM रेखा गुप्ता

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

47 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago