उत्तर प्रदेश

दलित छात्र से मार-पीट का मामला, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के चीफ प्राक्टर और कर्नलगंज थाना प्रभारी को नोटिस

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह व तत्कालीन कर्नलगंज थाना प्रभारी बृजेश सिंह को नोटिस जारी की है और राज्य सरकार सहित सभी विपक्षियों से याचिका पर जवाब मांगा है. याचिका की अगली सुनवाई 22जुलाई को होगी. यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने छात्र विवेक कुमार की याचिका पर दिया है.

याचिका पर अधिवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी ने बहस की. मालूम हो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परास्नातक छात्र व आइसा के इकाई अध्यक्ष रहे छात्र विवेक कुमार अक्टूबर 2023 में विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट पर छात्रों के एक शांतिपूर्ण धरने में बैठे हुए थे.

दिन में एक बजे चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह ने विवेक कुमार पर जाति सूचक शब्दों में गाली देते हुए मार पीट की. मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया किंतु न तो एफआईआर दर्ज किया न ही विवेक का मेडिकल कराया.

शाम 6.00 बजे विवेक खुद बेली हास्पिटल के इमरजेंसी में मेडिकल कराया तथा थाना कर्नलगंज और पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को कंप्लेंट दिया .फिर भी एफआईआर दर्ज नही हुई. विवेक ने प्रयागराज के स्पेशल एस सी/एसटी कोर्ट में 156(3) में एफआईआर दर्ज करने हेतु अर्जी दाखिल की.

किंतु स्पेशल एस सी /एस टी कोर्ट ने घटना को संदिग्ध कहते हुए एक लाइन के आदेश में अर्जी खारिज कर दिया . जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार सहित सभी विपक्षियों को जवाब दाखिल करने को कहा है.

ये भी पढ़ें: LOC पर संदिग्ध हालात में घूम रहा व्यक्ति सेना ने पकड़ा , पूछताछ जारी

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

15 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

22 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago