देश

आखिर कितनी सेफ दिल्ली? पिस्टल लेकर दुकान में घुसे हथियारबंद, 538 लोगों का सुराग नहीं

Delhi Crime News: गोसिया ताज/दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली, दुनिया में अपनी सियासी हलचल के लिए जानी जाती है. हालांकि, इन दिनों यह देश में अपराध, अपराधियों और असुरक्षा के लिए चर्चा में है. पिछले कुछ दिनों में कुल 900 लोग गायब हो चुके है. अब तक 538 लोगों का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस मुद्दे पर चर्चा चल ही रही थी कि गुरुवार को पूर्वी दिल्ली में फिर से एक खौफनाक मामला सामने आ गया. बुधवार बेकरी में दो हथियारबंद बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोल दिया. हालांकि, युवक ने हिम्मत दिखाई और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया.

लोगों के गायब होने की खबर के बाद एक और दहशत फैलाने वाला मामला पूर्वी दिल्ली से सामने आ रहा है. मार्केट एसोसिएशन के प्रधान महिपाल शर्मा की बेकरी में दो हथियारबंद बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोल दिया.  दोनों बदमाशों से भिड़ गए और बदमाशों को मार भगाया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस जांच में जुटी.

हिम्मत और समझदारी का प्रमाण

महिपाल शर्मा, मौजपुर मार्केट में मयूर नाम से बेकरी चलाते हैं. सोमवार रात को उनका बेटा देवेंद्र अपने कर्मचारी के साथ बेकरी पर मौजूद थे. रात 10:45 बजे वह बेकरी बंद कर रहे  तभी मास्क लगाए दो बदमाश बंदूक की नोक पर दुकान में घुस गये और उन पर पिस्टल तान दी. पहले तो बदमाशों ने  देवेंद्र व उसके कर्मचारी से गाली गलौज की उसके बाद रकम मांगने लगे.

बदमाश मौके पर फरार

निहत्थे दुकानदार देवेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश की पिस्टल पर हाथ मारा और दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और इसके बाद जोर जोर से शोर मचाने लगा जिसके बाद पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग गए. शोर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों की भीड़ जुट गई.

सीसीटीवी में वारदात कैद

इस घटना के बाद जब बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात उसमें कैद थी. बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला बदमाश बाइक से आए थे और पैदल भागे. जब मौके पर भीड़ जुटी थी तो बदमाशों के दो साथी स्कूटी पर चुपके से आए और चुपचाप बाइक लेकर चले गए थे.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद इस पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद जाफराबाद थाना पुलिस जांच कर रही है. एसोसिएशन के प्रधान महिपाल  शर्मा की दुकान में इस वारदात के बाद अब लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

5 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

35 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

38 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

54 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

55 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago