देश

दहशत में दिल्ली! बस में दरिंदगी, स्कूल कैब में हैवानियत, टीचर के टॉर्चर से मौत; राजधानी में 3 खौफनाक वारदात

Delhi Crime News Today latest update: दिल्ली: मुकेश कुमार/अवधेश कुमार: देश की राजधानी दिल्ली में बेटियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों के भीतर सामने आईं तीन अलग-अलग दिल दहला देने वाली वारदातों ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. कहीं चलती बस में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, तो कहीं स्कूल कैब में 3 साल की मासूम से दरिंदगी की गई. वहीं, ईस्ट विनोद नगर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका की कथित मानसिक प्रताड़ना के बाद सातवीं की छात्रा ने दम तोड़ दिया.

इन घटनाओं ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्कूल, कैब और सार्वजनिक परिवहन तक में हमारी बेटियां आखिर कितनी सुरक्षित हैं? इन घटनाओं के बाद से लगातार लोगों ममें आक्रोश है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

चलती बस में 17 साल की नाबालिग से दरिंदगी (Delhi minor assault in running bus POCSO case)

राजधानी में 17 साल की एक किशोरी के साथ चलती बस में दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता जब सफर कर रही थी, तभी उसके साथ जबरन हैवानियत की गई. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है. लड़की नोएडा के परी चौक से बस में चढ़ी थी, जिसके साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट तक दुष्कर्म किया गया.

बवाना में नर्सरी छात्रा से स्कूल कैब में दरिंदगी (Delhi school van driver POCSO case)

बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक निजी स्कूल की 3 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का घिनौना मामला सामने आया है. पुलिस ने स्कूल कैब चलाने वाले आरोपी ड्राइवर विकास को गिरफ्तार कर लिया है. वह पिछले 8 महीने से स्कूल में कैब चला रहा था. बच्ची ने तस्वीरों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की.

आरोप है कि आरोपी चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को गलत तरीके से छूता था. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें बच्चों को चॉकलेट खिलाने से जुड़े वीडियो मिले हैं. पुलिस ने स्कूल परिसर की सीसीटीवी फुटेज जब्त कर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

ईस्ट विनोद नगर के स्कूल में टीचर का टॉर्चर (Delhi girl child safety)

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र स्थित ईस्ट विनोद नगर के सर्वोदय विद्यालय में सातवीं क्लास की छात्रा अवनी की मौत ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की संवेदनशीलता पर कालिख पोत दी है. 22 जुलाई को स्कूल से परिजनों को फोन आया कि छात्रा की तबीयत खराब है. जब दादाजी स्कूल पहुंचे तो बच्ची बदहवास मिली. बच्ची ने बताया कि किताब न लाने पर शिक्षिका ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित (टॉर्चर) किया था.

छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इबहास (IHBAS) अस्पताल में 1 महीने 5 दिन तक चले इलाज के बाद 27 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और आरोपी टीचर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने में जुटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

6 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

13 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

23 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago