देश

6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में! पीएम मोदी देंगे 12,000 करोड़ का तोहफा, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का होगा उद्घाटन

Delhi Dehradun Economic Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी (PM Modi) 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

सहारनपुर में करेंगे वन्यजीव कॉरिडोर का निरीक्षण

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचेंगे. यहां वे दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के ऊंचे हिस्से पर बने वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण करेंगे, जो जानवरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाया गया है.

दात काली मंदिर में पूजा-अर्चना

इसके बाद पीएम मोदी लगभग 11:40 बजे देहरादून के पास स्थित जय मां दंत काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. दोपहर करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री देहरादून में एक कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगें. इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे.

क्या है दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा?

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे है, जिसे 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाया गया है. यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है.

यात्रा समय में बड़ी कमी

इस हाईवे के बनने से दिल्ली से देहरादून का सफर, जो पहले 6 घंटे से ज्यादा लगता था, अब करीब ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा. इस कॉरिडोर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.

  • 10 इंटरचेंज
  • 3 रेलवे ओवरब्रिज (ROB)
  • 4 बड़े पुल
  • 12 जन सुविधाएं (सुविधा केंद्र)
  • उन्नत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATM)

पर्यावरण और वन्यजीवों का खास ध्यान

इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है. 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर बनाया गया है. 8 पशु मार्ग (एनिमल पास) भी तैयार किया गया है. 200 मीटर लंबे 2 हाथी अंडरपास भी है. दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है. इन सुविधाओं से जानवरों की आवाजाही सुरक्षित रहेगी और इंसान-वन्यजीव संघर्ष कम होगा.


ये भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन: 70 करोड़ महिलाओं के नेतृत्व का नया अध्याय; पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया क्यों 33% आरक्षण है देश के लिए गेम चेंजर!


क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

यह गलियारा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा. साथ ही, इलाके में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यह परियोजना आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे लोगों की जिंदगी आसान और बेहतर हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

34 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago