देश

नक्सलवाद के अंत के बाद सुकमा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय; बोले- पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ से खत्म हुआ नक्सलवाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की उनकी पहली यात्रा सुकमा की धरती से शुरू होना बड़े सौभाग्य की बात है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इससे पहले भी कई बार सुकमा आ चुका हूं, लेकिन नक्सलवाद समाप्त होने के बाद यह पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वजह से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो पाया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देने का काम कर रही है. पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार के जो रास्ते खुले थे, उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया है और भ्रष्टाचार के दोषी अब जेल में हैं.

सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य संकल्प- सीएम

उन्होंने कहा कि सुकमा जो कभी नक्सलवाद की छाया में सिमटा हुआ था, आज विकास और विश्वास की रोशनी में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है. सुकमा मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि वितरित की. हितग्राहियों से संवाद के दौरान उनके चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास और संतोष इस बात का प्रमाण है कि हमारी योजनाएं अब वास्तव में अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं. वनांचल का हर घर मुख्यधारा से जुड़ रहा है. यही सुशासन सरकार का संकल्प है, यही विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा है.

सुशासन सरकार में बस्तर क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त होकर नए विश्वास और नए अवसरों के साथ प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के बेहतर अवसर मिलें, यही हमारी प्राथमिकता है.

इसी दिशा में आज सुकमा जिले में इमली प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया गया. यह वनांचल की माताओं-बहनों और किसानों की मेहनत को नई पहचान देने और उनके सपनों को ऊंची उड़ान देने की एक सशक्त पहल है.

बस्तर में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

यह केंद्र वनोपज के मूल्यवर्धन के साथ स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. बस्तर में विकास की यह धारा निरंतर बहती रहे, हर घर तक समृद्धि पहुंचे और हर परिवार सम्मान के साथ आगे बढ़े, यही हमारा अटल संकल्प है.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए दृढ़संकल्पित है. सुकमा प्रवास के दौरान आज जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का अवलोकन किया और उन पुनर्वासित भाई-बहनों से आत्मीय संवाद किया, जिन्होंने बंदूक छोड़कर शांति और विकास की राह चुनी है.

सीएम ने कहा कि उनकी आंखों में दिखता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर मिले, तो हर भटका हुआ कदम नई शुरुआत कर सकता है. इस दौरान पुनर्वासित भाई-बहनों को मोबाइल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां, नियुक्ति पत्र एवं सहायता राशि वितरित की. कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़कर वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- बेटियां अब सिर्फ घर नहीं, देश की अर्थव्यवस्था चला रही हैं- पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस


Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago