दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग के ताजा नतीजों के अनुसार, भाजपा ने अब तक 13 सीटें जीत ली हैं और 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे उसका कुल आंकड़ा 47 तक पहुंचता दिख रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसे कुल 23 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस इस चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई, जिससे उसका खाता भी नहीं खुला. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि अहंकार और घमंड ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है. मालीवाल ने कहा कि जब-जब किसी नारी पर अन्याय हुआ है, तब-तब भगवान ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी है. उन्होंने दिल्ली की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि राजधानी की हालत दयनीय हो चुकी है. लोगों का जीना मुहाल था. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एक कूड़ेदान में तब्दील हो गई है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं और लोग बुरी स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं.
बता दें कि आप के नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर विजय प्राप्त की है. सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं. हार के बाद केजरीवाल ने कहा – “हम हार को स्वीकार करते हैं. भाजपा को जीत की बधाई हो. जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया है. मुझे उम्मीद है कि वह लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे.” इस जीत पर भाजपा के मुख्यालय पर उत्सव का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…