सांकेतिक तस्वीर.
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम हैं.
कांग्रेस पार्टी ने अपनी नई लिस्ट में एक और पूर्व सांसद पर भरोसा जताया है. कांग्रेस की पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ को पटेल नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इस चुनावी रण में वह दावेदारी करेंगी. वहीं, एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है. गोकलपुर सीट से अब ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है. पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, लेकिन अब ईश्वर बागड़ी गोकलपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.
विधानसभा क्षेत्र मुंडका से कांग्रेस पार्टी ने धर्मपाल लकड़ा को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा पार्टी की तरफ से किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (आरक्षित) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा, जनकपुरी से हरबानी कौर, विकासपुरी से एड. जितेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुषमा यादव, पालम से मांगे राम, आर.के. पुरम से विशेष टोकस, ओखला से अरीबा खान, विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगत सिंह, घोंडा से भीष्म शर्मा और गोकलपुर (आरक्षित) से ईश्वर बागड़ी को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा. चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है. इसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता और चुनावी रैलियों के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य है.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…