देश

Kanjhawala Case: दिल्ली कंझावला केस में सामने आई पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ‘नहीं हुआ दुष्कर्म’

Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इसमें कहा गया है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बनाई गई थी. सूत्रों ने यह भी कहा कि पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं है.

सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. दिल्ली के बाहरी इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे में महिला की मौत कार के नीचे सुल्तानपुरी से कंझावला तक 10 से 12 किमी तक घसीटने के कारण हुई. सोमवार शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की, कि 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी के पीछे वाली सीट पर उसकी दोस्त सवार थी.

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और महिला थी. हुड्डा ने कहा कि उसे कोई चोट नहीं आई और घटनाके बाद वह अपने घर चली गई. अब हमारे पास एक चश्मदीद गवाह है और उसका बयान 164 दंड संहिता के तहत दर्ज किया जा रहा है. इससे हमारा मामला मजबूत होता है और हम बहुत जल्द जांच पूरी कर लेंगे.

ये भी पढ़ें: Kanjhawala Case: कंझावला कांड से ठीक पहले रात 1 बजे का CCTV फुटेज आया सामने, होटल मैनेजर ने कहा- दोनों आपस में झगड़ रही थीं

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अधिकारियों को निर्देश देकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह (Special Commissioner Shalini Singh) को पूरे मामले की जांच कर गृह मंत्रालय को ये विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago