BRICS Summit 2026:नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट को देखते हुए दिल्ली में सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ेगा. केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र तथा दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों को 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को बंद रखने का फैसला किया है. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया.
सरकार का यह फैसला केवल छुट्टी देने तक सीमित नहीं है. दरअसल, BRICS सम्मेलन के दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बड़े स्तर पर तैयारियां की जानी हैं. ऐसे में सरकारी कार्यालय बंद रहने से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और आम लोगों को होने वाली परेशानी को सीमित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय शुक्रवार, 11 सितंबर को बंद रहेंगे. इसके बाद 12 सितंबर शनिवार और 13 सितंबर रविवार है.
इस तरह सरकारी कर्मचारियों के लिए लगातार तीन दिनों का अवकाश रहेगा, लेकिन BRICS सम्मेलन के कारण कार्यालय बंद रखने का विशेष सरकारी आदेश सिर्फ 11 सितंबर के लिए है. मंत्रालय ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस निर्णय की जानकारी सभी जरूरी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं.
18वें BRICS लीडर्स समिट में कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचेंगे. इसे देखते हुए राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना है. इसके साथ ही वीआईपी मूवमेंट और अन्य व्यवस्थाओं के कारण कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना भी रहेगी.
सरकार का मानना है कि ऐसे समय में कार्यालयों को बंद रखना आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों, दोनों के लिए ज्यादा सुविधाजनक रहेगा. इससे रोजाना दफ्तर आने-जाने वाली भीड़ कम होगी और सुरक्षा एजेंसियों को भी अपनी व्यवस्था संभालने में सहूलियत मिलेगी.
BRICS के लिए 2026 भारत के लिहाज से खास साल है. भारत इस समूह का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में तीन बार BRICS की अध्यक्षता कर चुका है. अब 1 जनवरी 2026 से भारत ने चौथी बार इस समूह की अध्यक्षता संभाली है. इस साल BRICS की स्थापना के 20 साल भी पूरे हो रहे हैं. ऐसे में नई दिल्ली में होने वाला 18वां BRICS लीडर्स समिट भारत के लिए कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, सहयोग और सदस्य देशों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- माखन-मिश्री से लेकर मोर-मुकुट तक… इस जन्माष्टमी बाजारों में बरसेगा रिकॉर्ड पैसा
-भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…