Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BRICS 2026

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी में इसका आयोजन संसद भवन परिसर के संविधान सदन स्थित सेंट्रल हॉल में हो रहा है. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आयोजन स्थल पर पहुंचे, फैमिली तस्वीर का हिस्सा बने और साझेदार देशों के कुछ प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

Fact Check: दिल्ली के एक होटल में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान का हिंदू संत के पैर छूने का दावा करता वीडियो वायरल हुआ, जिसका सच अब सामने आ गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई विश्व नेताओं का स्वागत किया. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में नेताओं के स्वागत के दौरान तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर की भव्य तस्वीर पृष्ठभूमि में नजर आई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ब्रिक्स समूह अपने गठन के 20 वर्ष पूरे कर अब "परिपक्वता के दौर" (कमिंग ऑफ एज) में पहुंच चुका है और अब अगले दो दशकों के लिए एक नए तथा महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने का समय आ गया है.

BRICS 2026: BRICS में शामिल होने के लिए पाकिस्तान भले ही चीन और रूस से गुहार लगा रहा हो, लेकिन भारत के पास एक ऐसा नियम है जिससे इस्लामाबाद की एंट्री पूरी तरह अटक गई है.

BRICS 2026 में डॉलर से दूरी और साझा करेंसी की बहस फिर तेज होने वाली है, लेकिन भारत के सामने आर्थिक और रणनीतिक चुनौतियां हैं. चीन के युआन का दबदबा, भारत-चीन अविश्वास, अलग-अलग आर्थिक नीतियां और अमेरिकी टैरिफ दबाव सबसे बड़ी अड़चनें हैं.

18वें BRICS लीडर्स समिट के चलते दिल्ली और नई दिल्ली स्थित केंद्र व राज्य सरकार के सभी कार्यालय 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे. सरकार ने यह फैसला सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए लिया है.

BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत भारत युवा और खेल सहयोग को नई दिशा देने की तैयारी में है. 23 अगस्त को होने वाली Sports Ministers’ Meeting में 11 सदस्य देश खेल तकनीक, पारंपरिक खेलों, स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग और साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) की वर्ष 2026 की अध्यक्षता के दौरान भारत ग्लोबल साउथ को सुरक्षित, मजबूत, न्यायसंगत और टिकाऊ वैश्विक ऊर्जा भविष्य के केंद्र में रखने की दिशा में काम करेगा.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ईरानी विदेश मंत्री अराघची की मुलाकात ने भारत-ईरान रणनीतिक संबंधों को नई दिशा दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच से शांति और कूटनीति का संदेश देते हुए आतंकवाद के खिलाफ साझा सहयोग की अपील की.