देश

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, व्यापारियों को दिवाली से पहले मिलेगा 1600 करोड़ का GST रिफंड

Delhi GST Refund 2025: दिल्ली सरकार व्यापारियों के लिए एक बढ़ी खुशखबरी लेकर आई है. सरकार ने ऐलान किया है कि दिवाल से पहले वे व्यापारियों को 1600 करोड़ रुपये की GST रिफंड करने वाली है, जो की साल 2029 से लंबित थी. दरअसल 31 अगस्त को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने व्यापार एवं कर विभाग की एक बैठक रखी थी और इसी बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया.

जानकारी है कि सरकार ये रिफंड दिवाली से पहले अदा करवा देगी ताकि दिल्ली में सभी व्यापारी और भाई बहन दिवाली और अछ्छे से बना सकें. खबर है कि इस बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता समेत GST कमिश्नर नंगिनी पालीवाल, वित्त सचिव शूरवीर सिंह और GST विभाग के अन्य वरिष्ट अधिकारी शआमिल हुए थे

दिल्ली सरकार ने जीएसटी रिफंड को आसान बनाने के लिए नया आईटी सिस्टम लॉन्च किया है. ये सिस्टम IIT हैदराबाद की मदद से बनाया गया है. अब कारोबारियों को लंबे समय तक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और रिफंड की प्रक्रिया जल्दी और साफ तरीके से पूरी होगी. व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे उनका कामकाज काफी आसान हो जाएगा.

सीएम का पुरानी सरकार पर तंज

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने व्यापारियों का जायज़ हक लौटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. सालों तक उनकी मेहनत की कमाई फंसी रही, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार इस हालात को बदलने के लिए पूरी तरह गंभीर है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: भारी बढ़ोतरी के बाद आज नहीं बदले सोने-चांदी के दाम, जानिए ताजा रेट

कारोबारियों को मिलेगी राहत

बैठक में सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार का मकसद कारोबारियों के लिए बिजनेस करना आसान बनाना है. इसके लिए ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड बनाया गया है, जिसमें दिल्ली के व्यापारी भी शामिल हैं. इस बोर्ड के ज़रिए उनकी समस्याओं और परेशानियों का सीधा हल निकाला जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

22 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

42 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

58 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago