दुनिया

इस तस्वीर को देख डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा सदमा! पुतिन के गले मिलकर पीएम मोदी बोले- आपसे मिलना हमेशा होता है आनंदायक

PM Modi SCO Summit China: चीन का तियानजीन सोमवार की सुबह एक नए वर्ल्ड ऑर्डर का गवाह बना. शंघाई शिखर सम्मेलन (SCO) के दूसरे दिन PM मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दूसरे से मिले. तीनों राजनेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात की ये तस्वीर देख डोनाल्ड ट्रंप को सदमा लग जाएगा.

इस दौरान पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन के साथ एक फोटो साझा किया. जिसमें दोनों नेता गले मिलते दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा, आपसे मिलना हमेशा आनंदायक होता है.

11 महाशक्तियों का महामिलन

तियानजीन में दुनिया की 11 महाशक्तियों का महामिलन हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन आसपास खड़े दिख रहे हैं. वीडियो में इनकी जुगलबंदी देखते बनती है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेंटर में खड़े होकर दोनों नेताओं से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने जारी की तस्वीरें

इस मुलाकात की तस्वीर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि, तियानजिन में वार्तालाप जारी! SCO शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ विचारों का आदान प्रदान.

रविवार को शंघाई शिखर सम्मेलन (SCO) की मीटिंग के दौरान पीएम मोदी सहित दुनिया के 20 देशों के नेताओं ने ट्रंप के धमकाने वाले व्यवहार की कड़ी आलोचना की.

ये भी पढ़ें- SCO Summit 2025: PM मोदी चीन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

शी जिनपिंग ने प्रस्तुत की सम्मेलन की रूपरेखा

इस मीटिंग के दौरान शी जिनपिंग ने सम्मेलन की प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि, SCO देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्थाएं 30 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है. जिससे इस संगठन के वैश्विक आर्थिक प्रभाव में बढ़ोतरी हुई है.

इस दौरान शी जिनपिंग ने सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया और एक नए केंद्र के साथ-साथ एक SCO विकास बैंक के निर्माण का आह्वान किया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago