देश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर Delhi High Court ने की सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट नें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान रेलवे की कड़ी आलोचना की वहीं कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक कोच में सीमित संख्या में यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है, तो उससे अधिक टिकट क्यों बेचे जाते है.

मुख्य न्यायधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेंडेला की पीठ ने यह टिप्पणी की है. दायर याचिका में रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ से बचने के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की गई है. कोर्ट 26 मार्च को इस मामलें में अगली सुनवाई करेगा.

कोर्ट ने पूछा ऐसी घटनाओं को कैसे रोक सकते हैं

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है, इसपर अधिकारियों को विचार करने की जरूरत है? हाई कोर्ट ने रेलवे एक्ट को पूरी तरह लागू करने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता नें कहा कि मामले को विरोधात्मक तरीके से नहीं लिया गया है. रेलवे कानून का पालन करने के लिए बाध्य है.

जस्टिस गेडेला ने कहा कि क्या आप जानते है कि उस दिन रेलवे स्टेशन पर कितने लाख लोग थे?बुनियादी ढांचे के दृष्टिकोण से उस तरह की भीड़ को नियंत्रित करना संभव नहीं हो सकता. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं रेलवे के लिए एक दुर्घटना की तरह नहीं हैं  इसे लापरवाही के रूप में देखा जाए.

प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री की जांच का आदेश

हाईकोर्ट ने रेलवे को अधिकतम यात्रियों की संख्या तय करने और प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री की जांच करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा, अगर आप इस सरल बात को सकारात्मक रूप से लागू करते हैं तो ऐसी स्थिति को टाला जा सकता था.

हादसे में 18 लोगों की हुई मौत

प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से पांच लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. इनमें एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल है. मृतकों में12 महिलाएं शामिल हैं, तो 4 बच्चों को भी जान चली गई. भगदड़ में मारे गए बच्चों की उम्र 7 साल से लेकर 15 साल तक की है. 18 मृतकों में से 9 की पहचान बिहार के रहने वाले हैं. बक्सर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना के कई लोगों ने हादसे में अपनी जान गंवा दी है. जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए है.

हादसा प्लेटफार्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ. महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी. रात को करीब 8:30बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गई, जिससे भीड़ बढ़ी. चश्मदीद के मुताबिक गाड़ी का प्लेटफार्म नंबर 14 से 16 नंबर बदला गया. जिसके चलते भगदड़ हो गई


ये भी पढ़े : दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 में संशोधित सूची की याचिका खारिज की


_भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

48 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago