देश

दिल्ली हाईकोर्ट से स्वाति मालीवाल को झटका, 2016 की FIR रद्द करने से इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को झटका लगा है. कोर्ट ने एक 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले मालीवाल के खिलाफ वर्ष 2016 में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया है. इस मामले में संबंधित थानेदार को एक नोटिस जारी किया गया था जिसे डीसीडब्ल्यू के व्हाट्सएप ग्रुप से भेजा गया था जिसमें पीड़िता का नाम था. उसे कई चैनलों पर भी दिखाया गया था.

पीड़िता की पहचान को किया सार्वजनिक

घटना में बुराड़ी इलाके में एक पड़ोसी ने एक नबालिग का कथित तौर पर बलात्कार किया था. बाद में उसका एक अस्पताल में मौत हो गई थी. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने बच्चों के पहचान को रोक लगाने वाली धारा 74 का हवाला दिया और कहा इस तरह की पीड़िता की पहचान सार्वजनिक किया जाता है तो यह दंडनीय अपराध है.

इस तरह से प्रथम दृष्टया किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 86 के साथ धारा 74 के तहत अपराध स्पष्ट होता है. उन्होंने यह कहते हुए मालीवाल की इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग वाली याचिका को निपटा दिया. न्यायमूर्ति ने कहा कि मालीवाल ने बलात्कार व अपहरण के मामले में एसआईटी जांच की मांग है. लेकिन दोनों मामलों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है और सुनवाई लंबित है.

न्यायमूर्ति ने मालीवाल की इस आपत्ति को भी खारिज कर दिया कि उनके खिलाफ इस मामले में संज्ञान लेना कानून की दृष्टि से गलत है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago