Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Juvenile Justice Act

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पूर्व फौजी ने 4 साल की बच्ची के हाथ-पांव बांधकर उसे बेरहमी से पीटा. बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पेड़ से अमरूद तोड़ लिया था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

सीजेआई बीआर गवई ने राष्ट्रीय वार्षिक हितधारक परामर्श सम्मेलन में बालिकाओं की सुरक्षा पर बात की. इस कार्यक्रम को न्यायालय की किशोर न्याय समिति और यूनिसेफ इंडिया की मदद से आयोजित किया गया.

ओड़िशा में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि भारत में मध्यस्थता के दायरे को वाणिज्यिक विवादों तक ही सीमित नही रखना चाहिए बल्कि इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है.

राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तथा भूपेंद्र सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें 2016 के उस मामले में बरी कर दिया है, जिसमें उन पर 14 वर्षीय दलित रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बाल कल्याण समितियों (CWC) और किशोर न्याय बोर्ड (JJB) में लंबित नियुक्तियों पर गंभीर आपत्ति जताई है. कोर्ट ने अधिकारियों को नियुक्तियों में हो रही देरी पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि कानून का उल्लंघन करने वाले कथित बच्चे और वयस्क अपराधी के मुकदमों की संयुक्त कार्यवाही नहीं हो सकती, भले ही किशोर न्याय बोर्ड ने बच्चे को परिपक्व घोषित किया हो.

दिल्ली हाई कोर्ट ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रत्येक जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाइयों (SJPU) में रिक्त पदों को भरने की याचिका पर उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ 2016 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार किया. उन पर 14 वर्षीय पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है, जिसे कोर्ट ने दंडनीय अपराध माना.