बिना सुरक्षा उपकरणों की लापरवाही ने लील ली दो कर्मचारियों की जान
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित बालाजी अस्पताल में कार्बन टैंक की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे मजदूरों की यह मौत लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की एक और दर्दनाक मिसाल बन गई.







